भारत और इंग्लैंड के बीच 21वीं सदी की पांच सबसे जबरदस्त भिड़ंत
25 जनवरी से भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैच की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने वाली है।
अद्यतन - जनवरी 14, 2024 2:50 अपराह्न
4- विराट कोहली बनाम जेम्स एंडरसन

विराट कोहली ने जो कीर्तिमान अभी तक अपना अंतरराष्ट्रीय करियर में हासिल किया है उसे शायद ही किसी अन्य बल्लेबाज ने अपने नाम किया होगा। आगामी टेस्ट सीरीज में भी विराट कोहली अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे।
2014 में जब भारत को इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था तब विराट कोहली बल्ले से अच्छा प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहे थे। 5 मैच की 10 पारियों में उन्होंने सिर्फ 134 रन बनाए थे। इस टेस्ट सीरीज में विराट कोहली को जेम्स एंडरसन के खिलाफ काफी परेशानी झेलनी पड़ी थी।
विराट कोहली का विकेट जेम्स एंडरसन ने 36 पारियों में सात बार अपने नाम किया है। इनमें से छह बार कोहली इंग्लैंड में आउट हुए हैं। भारत में कोहली का प्रदर्शन जेम्स एंडरसन के खिलाफ बेहतर रहा है। उन्होंने 11 पारियों में 12 चौकों की मदद से 104 रन बनाए है।