साल 2022 क्रिकेट के 5 बड़े विवाद

साल 2022 में हुए 5 बड़े विवाद, जिसने वर्ल्ड क्रिकेट को हिलाकर रख दिया!

तो आइए जानते हैं क्रिकेट जगत के पांच सबसे बड़े विवाद

1) दीप्ती शर्मा द्वारा रन आउट डिबेट

अभी कुछ समय पहले ही भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच को 16 रन जीतकर टीम की पूर्व खिलाड़ी झूलन गोस्वामी को शानदार फेयरवेल दिया था। हालांकि इस मैच के दौरान भारतीय ऑलराउंडर दीप्ती शर्मा द्वारा नाॅन स्ट्राइकर एंड पर एक खिलाड़ी को रन आउट को लेकर क्रिकेट जगत में  बहस देखने को मिली थी।

कई पूर्व खिलाड़ी और पंडित इस घटना के पक्ष और विपक्ष में बयान बाजी कर रहे थे। खैर आपको बता दें कि इस तरफ किसी खिलाड़ी को आउट करना क्रिकेट नियमों के अधीन है। हालांकि कुछ लोग इसे खेल भावना के खिलाफ बताते हैं।

गौरतलब है कि इंग्लैंड को उस मैच में जीत दर्ज करने के लिए 39 गेंदों में 17 रनों की जरूरत थी और इंग्लैंड की खिलाड़ी चार्ली डीन की बल्लेबाजी देखकर लग रहा था कि टीम इंडिया इस मैच को गंवा देगी। हालांकि उस दौरान गेंदबाजी कर रही दीप्ती ने डीन को नाॅन स्ट्राइकर एंड क्रीज से आगे निकलने के बाद आउट कर अपनी टीम को मैच जिता दिला दिया था और बाद में इसको लेकर काफी बवाल हुआ था।

Previous
Page 5 / 5

close whatsapp