ऐसे Celebrations जिसको देख आप भी नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी
आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही 5 मजेदार विकेट सेलिब्रेशन के बारे में जिसको देख सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि विरोधी टीम के खिलाड़ी भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।
अद्यतन - अगस्त 15, 2023 7:25 अपराह्न
3- इमरान ताहिर, दक्षिण अफ्रीका, 100 मीटर स्प्रिंटर

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व स्पिनर इमरान ताहिर का सेलिब्रेशन हमेशा से ही काफी अलग रहा है। उनके सेलिब्रेशन को देखकर यह कहा जा सकता है कि अगर इमरान क्रिकेटर ना होते तो वो पक्का एथलीट होते और उसैन बोल्ट को काफी तगड़ी चुनौती देते।
जब भी इमरान ताहिर किसी मुकाबले में विकेट लेते थे वो तेजी से भागकर दूसरी ओर चले जाते थे। तमाम लोगों को उनका यह सेलिब्रेशन काफी अच्छा लगता था। इमरान ताहिर हमेशा ही हर मुकाबले में अपना शत प्रतिशत देते थे और उनके फैंस भी इस बात की तारीफ करते है।
सिर्फ दक्षिण अफ्रीका की ओर से ही नहीं बल्कि इंडियन प्रीमियर लीग में भी उन्होंने अपनी फ्रेंचाइजी के लिए काफी अच्छी गेंदबाजी की है। भले ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में ज्यादा मुकाबला ना खेली हो लेकिन वनडे और टी-20 फॉर्मेट में उनका रिकॉर्ड सच में शानदार है।