2021 में रोहित शर्मा के बल्ले से निकली वो 5 यादगार पारियां

रोहित शर्मा पिछले 12 महीनों में टीम इंडिया के लिए शानदार करते आ रहे हैं।

Advertisement

Rohit Sharma. (Photo by Pankaj Nangia/Getty Images)

रोहित शर्मा के लिए 2021 बेहद शानदार रहा। बल्ले से वह लगातार अच्छा प्रदर्शन करते आ रहे थे और खेल के सबसे कठिन प्रारूप यानी की टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने टीम के लिए खुद को प्रमुख सलामी बल्लेबाज के रूप में स्थापित किया। इंडियन प्रीमियर लीग में उनकी सफलता और टीम में हर खिलाड़ी से सर्वश्रेष्ठ निकालने की क्षमता के कारण, उन्हें कप्तानी की भूमिका में पदोन्नत किया गया है।

Advertisement
Advertisement

सीमित ओवरों के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने भी कहा है कि रोहित को उनका पूरा समर्थन है। फैंस उम्मीद कर रहे होंगे कि रोहित वनडे वर्ल्ड कप उठाने वाले तीसरे भारतीय कप्तान बन जाएंगे। केएल राहुल के साथ, रोहित ने भारतीय मध्य क्रम के लिए एकदम सही मंच दिया। आने वाले एक और रोमांचक वर्ष के साथ, सभी की निगाहें बल्लेबाजी के साथ-साथ उनकी उप-कप्तानी पर होगी।

इसी बीच आइए एक नजर डालते हैं 2021 में रोहित शर्मा द्वारा खेली गई टॉप-5 पारियों पर-

1) 74 (47), भारत बनाम अफगानिस्तान, टी-20 वर्ल्ड कप, 2021

Rohit Sharma. (Photo by Michael Steele-ICC/ICC via Getty Images

टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान खराब शुरुआत के बाद टीम इंडिया टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो गया था। इस वर्ल्ड कप में बने रहने के लिए, उन्हें भारी अंतर से जीतना था। बड़े मंच पर बड़े नामों का प्रदर्शन करने का समय आ गया था। अफगानिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी कर रही थी और रोहित ने केएल राहुल के साथ मिलकर अफगानी गेंदबाजों की जमकर कुटाई की थी।

रोहित ने 47 गेंदों में आठ चौकों और तीन छक्कों की मदद से 74 रन बनाए। साथ ही इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 157.45 का था। अफगानिस्तान यह मैच 68 रन से हार गया। अपने 20 ओवर में उन्होंने 144 रन बनाए और भारत बड़े अंतर से जीत दर्ज करने में सफल रहा। इस पारी के लिए रोहित को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Page 1 / 5
Next

Advertisement