टॉप 7 क्रिकेटर जो अमीर से बन गए पूरी तरह गरीब
कुछ ऐसे भी खिलाड़ी हैं जो एक समय काफी अमीर हुआ करते थे, लेकिन इस समय वो आर्थिक रूप से संघर्ष कर रहे हैं
अद्यतन - Aug 25, 2024 9:24 pm

भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर पहले क्रिकेटर थे, जिन्होंने फेरारी खरीदी थी। यही नहीं भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के पास कई सुपरबाइक हैं। उनकी बाइक का कलेक्शन सच में बेहतरीन है। यही नहीं विराट कोहली को भी दुनिया के अमीर एथलीट्स में गिना जाता है।
आज के समय में फ्रेंचाइजी लीग क्रिकेट की वजह से क्रिकेटर्स को काफी पैसा मिल रहा है। चाहे इंडियन प्रीमियर लीग हो या बिग बैश लीग, ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ी फ्रेंचाइजी लीग क्रिकेट में भाग लेने के लिए उत्साहित रहते हैं। हालांकि, कुछ साल पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह सब कुछ नहीं था।
इसके बावजूद कई खिलाड़ियों ने क्रिकेट में काफी शोहरत हासिल की। कुछ ऐसी भी खिलाड़ी हैं जो एक समय काफी अमीर हुआ करते थे, लेकिन उनके जीवन में ऐसा भी समय आया जब वो पैसे-पैसे के लिए मोहताज हो गए। आज हम आपको ऐसे ही 7 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
1- अंशुमन गायकवाड़

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर अंशुमन गायकवाड़ ने अपने देश के लिए 15 वनडे और 40 टेस्ट मैच खेले। उन्होंने भारतीय टीम की कोचिंग भी की। हाल ही में उनका निधन हो गया। वह ब्लड कैंसर की लड़ाई लड़ रहे थे और आर्थिक रूप से भी काफी संघर्ष कर रहे थे। इलाज के लिए उनके पास रुपये नहीं थे। ऐसे में उनकी परेशानी को देखने के बाद कपिल देव और संदीप पाटिल ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से आर्थिक मदद की अपील की थी।
बीसीसीआई भी पूर्व क्रिकेटर की मदद के लिए सामने आया और बोर्ड ने अंशुमान गायकवाड़ को एक करोड़ रुपए देने का फैसला किया। हालांकि, इलाज के दौरान बीते 31 जुलाई 2024 को इस पूर्व खिलाड़ी का निधन हो गया।