Top 9 fittest cricketers and their yo-yo test scores टॉप 9 सबसे फिट क्रिकेटर और उनके यो-यो टेस्ट स्कोर

टॉप 9 सबसे फिट क्रिकेटर और उनके यो-यो टेस्ट स्कोर

यो-यो टेस्ट खिलाड़ियों के फिटनेस को मापने का पैमाना है।

Virat Kohli and Hardik Pandya (Source: Twitter)
Virat Kohli and Hardik Pandya (Source: Twitter)

क्रिकेट में ऐसा माना जाता है कि जो खिलाड़ी सबसे ज्यादा फिट है, वो यो-यो टेस्ट में सबसे ज्यादा स्कोर करते हैं। यो-यो टेस्ट खिलाड़ियों के फिटनेस को मापने का पैमाना है। पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली अक्सर यो-यो टेस्ट में सबसे अधिक स्कोर करते रहे हैं। लेकिन इस वक्त कुछ ऐसे भी क्रिकेटर हैं, जो यो-यो टेस्ट में विराट कोहली से ज्यादा स्कोर कर रहे हैं। इसमें कुछ भारतीय खिलाड़ी हैं, तो कुछ विदेशी खिलाड़ी का नाम भी शामिल है। इस आर्टिकल में हम आज आपको सबसे ज्यादा फिट क्रिकेटर और उनके यो-यो स्कोर के बारे में बताने जा रहे हैं।

टॉप 9 सबसे फिट क्रिकेटर और उनके यो-यो टेस्ट स्कोर (Top 9 fittest cricketers and their yo-yo test scores)

9. ऋषभ पंत Rishabh Pant (IND) – 17.2

Rishabh Pant (Photo Source: Twitter)
Rishabh Pant (Photo Source: Twitter)

बाएं हाथ के विकेटकीपर-बल्लेबाज, ऋषभ पंत गेंदबाजों के खिलाफ अपने आक्रामक रवैए को लेकर जाने जाते हैं। वर्तमान में वह भारत के लिए सभी प्रारूपों में फर्स्ट चॉइस विकेटकीपर हैं। उनसे हर बार टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद की जाती है। हालांकि, कई मौकों पर युवा और प्रतिभाशाली विकेटकीपर-बल्लेबाज को उनके वजन के लिए ट्रोल किया गया। उसके बाद से पंत ने अपनी फिटनेस पर ध्यान दिया है और अपनी फिटनेस को बनाए रखने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने यो-यो टेस्ट में 17.3 स्कोर किया है।

Page 1 / 9
Next

close whatsapp