Top 9 fittest cricketers and their yo-yo test scores टॉप 9 सबसे फिट क्रिकेटर और उनके यो-यो टेस्ट स्कोर

टॉप 9 सबसे फिट क्रिकेटर और उनके यो-यो टेस्ट स्कोर

यो-यो टेस्ट खिलाड़ियों के फिटनेस को मापने का पैमाना है।

5. विराट कोहली Virat Kohli (IND) – 19

Virat Kohli (Photo Source: X)
Virat Kohli (Photo Source: X)

पूर्व भारतीय कप्तान वर्ष 2012 से क्रिकेट जगत में फिटनेस का प्रतीक हैं। यही वह समय था जब विराट कोहली ने अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए हार्डकोर ट्रेनिंग और वर्कआउट पर ध्यान देना शुरू किया। अच्छी फिटेनस हासिल करने के बाद इस क्रिकेटर का प्रदर्शन समय के साथ लगातार बेहतर होता गया।

अपनी बल्लेबाजी के अलावा, कोहली मैदान पर काफी तेज हैं। उनके पास तेज रिएक्शन और फिल्ड को कवर करने की शानदार क्षमता है। मैदान पर शायद ही किसी ने कोहली को कभी थका हुआ देखा होगा। यह कहना गलत नहीं होगा कि कोहली ने भारतीय क्रिकेट में फिटनेस की धारणा बदल दी है। इसलिए, कोहली के फिटनेस मानकों को पार करना हर किसी के बस की बात नहीं है। जहां तक यो-यो टेस्ट की बात है, तो कोहली भी इसमें 19 स्कोर लाने में कामयाब रहे हैं।

Previous
Page 5 / 9
Next

close whatsapp