5 क्रिकेटर्स जिनके टीम के साथी उनके डेब्यू के बाद हुए पैदा - 5 का पृष्ठ 2 - क्रिकट्रैकर हिंदी

5 क्रिकेटर्स जिनके टीम के साथी उनके डेब्यू के बाद हुए पैदा

आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही पांच क्रिकेटर्स के बारे में जिनके टीम के साथ ही उनके अंतरराष्ट्रीय डेब्यू के बाद पैदा हुए थे लेकिन दोनों ने साथ में कुछ मुकाबले खेले।

4- जेम्स एंडरसन और रेहान अहमद

James Anderson and Rehan Ahmed. (Photo Source: Stu Forster, Nathan Stirk/Getty Images)
James Anderson and Rehan Ahmed. (Photo Source: Stu Forster, Nathan Stirk/Getty Images)

इस समय इंग्लैंड टीम भारत के खिलाफ पांच मैच की टेस्ट सीरीज खेल रही है। इस टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड स्क्वॉड में जेम्स एंडरसन और रेहान अहमद दोनों को शामिल किया गया है। हालांकि पहले टेस्ट मैच में जेम्स एंडरसन को आराम दिया गया है। रेहान अहमद ने अपना टेस्ट डेब्यू कराची में 2023 में किया था और उनका जन्म अगस्त 13, 2004 को नॉटिंघम में हुआ था।

वहीं जेम्स एंडरसन जो इस समय 41 साल के हैं उन्होंने इंग्लैंड के लिए अपना डेब्यू वनडे में 2002 में और टेस्ट में 2003 में किया था। रेहान अहमद के जन्म से पहले जेम्स एंडरसन इंग्लैंड की ओर से डेब्यू कर चुके थे।

Previous
Page 2 / 5
Next

close whatsapp