दुनिया की पांच सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर, स्टाइल के मामले में बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस को देती हैं टक्कर

लिस्ट में एक पाकिस्तानी महिला क्रिकेटर भी हैं मौजूद।

Advertisement

Kainat Imtiaz (Photo Source: Instagram)

हाल के दिनों में, महिला क्रिकेट ने वैश्विक स्तर पर काफी प्रगति की है। कई महिला क्रिकेटर हैं जो हाल ही में मैदान पर अपने प्रभावशाली प्रदर्शन के लिए सभी का ध्यान आकर्षित करने में कामयाब रही हैं। चाहे वह बल्लेबाजी, गेंदबाजी या क्षेत्ररक्षण हो,  महिलाओं ने खेल के तीनों पहलुओं में शानदार प्रदर्शन करके क्रिकेट प्रशंसकों को सफलतापूर्वक टेलीविजन स्क्रीन से जोड़े रखने का काम किया है।

Advertisement
Advertisement

हालांकि कुछ महिला क्रिकेटर ऐसी भी हैं जो अपनी शानदार खेल के अलावा अपनी खूबसूरती के वजह से भी फैंस के बीच काफी पॉपुलर हैं। इस लेख में, हम दुनिया की पांच सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटरों के बारे में बात करेंगे।

ये हैं दुनिया की पांच सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर

1 एलिस पेरी

Ellyse Perry (Photo Source: Instagram)

ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर एलिस पेरी आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है। वह क्रिकेट खेलने वाली सबसे महान महिला क्रिकेटरों में से एक हैं। एलिस पेरी दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर्स में से एक हैं। पेरी ने महज 16 साल की उम्र में ऑस्ट्रेलियाई राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलियाई राष्ट्रीय फुटबॉल टीम दोनों के लिए अपनी शुरुआत की।

एलिस पेरी ऑस्ट्रेलिया की पहली महिला क्रिकेटर हैं, जिन्होंने 126 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में देश का प्रतिनिधित्व किया है। इसके अलावा वो अब तक 123 वनडे और 10 टेस्ट मैच भी खेल चुकी हैं।

Page 1 / 5
Next

Advertisement