2024 के भारतीय क्रिकेट के टॉप मोमेंट्स के बारे में जाने यहां - 8 का पृष्ठ 5 - क्रिकट्रैकर हिंदी

2024 के भारतीय क्रिकेट के टॉप मोमेंट्स के बारे में जाने यहां

टीम इंडिया के ऐसे कई खिलाड़ी हैं जिन्होंने इस साल जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए कई शानदार उपलब्धि अपने नाम की।

5- न्यूजीलैंड टीम ने पहली बार भारत को उन्हीं के घर में टेस्ट सीरीज में दी करारी शिकस्त

IND vs NZ (Photo Source: Getty Images)
IND vs NZ (Photo Source: Getty Images)

इसी साल अक्टूबर नवंबर महीने में न्यूजीलैंड और इंडिया के बीच तीन मैच की टेस्ट सीरीज खेली गई थी। यह टेस्ट सीरीज भारत में ही होस्ट की गई थी जिसको न्यूजीलैंड ने 3-0 से अपने नाम किया। पहले टेस्ट को न्यूजीलैंड ने 8 विकेट से जीता जबकि दूसरे को टीम ने 113 रनों से अपने नाम किया।

इन दोनों टीमों के बीच तीसरा और अंतिम टेस्ट न्यूजीलैंड ने 25 रन से जीता। इस पूरी सीरीज में टीम इंडिया ने निराशाजनक प्रदर्शन किया और कई लोगों ने उनकी जमकर आलोचना भी की।

Previous
Page 5 / 8
Next

close whatsapp