Top ODI Records Set in 2023: क्रिकेट की दुनिया में 2023 का साल काफी शानदार और यादगार रहा। पिछले साल हुए दो बड़े टूर्नामेंट एशिया कप और वनडे वर्ल्ड कप में सभी टीमों और खिलाड़ियों ने अपने शानदार खेल और प्रतिभा का लोहा मनवाया है। श्रीलंका में खेले गए एशिया कप में भारत ने श्रीलंका को मात देकर टाइटल अपने नाम किया।
Advertisement
Advertisement
वहीं फिर वनडे वर्ल्ड कप में पैट कमिंस की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर छठे वर्ल्ड कप खिताब पर कब्जा किया। साल 2023 में 22 टीमों के बीच कुल 218 वनडे मैच खेले गए। जिसमें से 211 मैचों का रिजल्ट निकला वहीं 7 मैच बेनतीजे रहे। आइए आपको बताते हैं कि साल 2023 में वनडे फॉर्मेट में कौन-कौन से बड़े रिकॉर्ड बने हैं।
Top ODI Records Set in 2023: साल 2023 में वनडे फॉर्मेट में बने और टूटे रिकॉर्ड्स पर डालें एक नजर-
1. 2023 में 218 वनडे मैचखेले गए, जो एक कैलेंडर ईयर में इस फॉर्मेट में खेले गए सर्वाधिक मैच है। 2007 में 191 मैच खेले गए थे, जिसका रिकॉर्ड टूटा है।
2. 2023 में कुल 481 खिलाड़ियों ने वनडे फॉर्मेट खेला, जो एक कैलेंडर ईयर में सबसे अधिक है। साल 2022 में 440 खिलाड़ियों ने यह फॉर्मेट खेला था, जिसका रिकॉर्ड टूटा है।
3. 2023 में 142 वनडे शतक लगे, जो एक कैलेंडर ईयर में दर्ज किए गए सबसे ज्यादा शतक है। साल 2015 में 107 शतक लगे थे, जिसका रिकॉर्ड टूटा है।
4. साल 2023 में कुल 9110 चौके लगे, जो एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा है। 2007 में 7135 चौके लगे थे, जिसका रिकॉर्ड टूटा है।
5. 2023 में कुल 2306 छक्के लगे, पहली बार एक कैलेंडर ईयर में 2000 से अधिक छक्के लगे हैं। 2019 में 1332 छक्के लगे, जो लिस्ट में दूसरे स्थान पर है।
6. 2023 में कुल 488 अर्धशतक बने, जो एक कैलेंडर ईयर में सबसे अधिक है। 2007 में 428 अर्धशतक लगे जो लिस्ट में दूसरे स्थान पर है।
7. 2023 में कुल 41 बार पांच विकेट हॉल लिए गए, जो किसी भी कैलेंडर ईयर में सबसे अधिक है। 2019 में 27 बार पांच विकेट हॉल लिया गया था जिसका रिकॉर्ड टूटा है।