IND vs WI 2nd T20I: दूसरे मुकाबले में इन 3 खिलाड़ियों के बीच होगी कांटे की टक्कर

IND vs WI 2nd T20I: दूसरे मुकाबले में इन 3 खिलाड़ियों के बीच होगी कांटे की टक्कर

दूसरे टी20 में बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बीच होने वाली ये तीन टक्कर मुकाबले का रुख तय कर सकती हैं

IND vs WI 2nd T20I (Image credit Twitter - X)
IND vs WI 2nd T20I (Image credit Twitter – X)

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 9 अक्टूबर को, रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत ने पहले मैच में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अब वेस्टइंडीज की कोशिश वापसी करने की होगी, जबकि भारतीय टीम अपनी बढ़त को 2-0 करना चाहेगी।

पहले मुकाबले में श्रेयस अय्यर ने नाबाद 102 रन की शानदार पारी खेलकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। दूसरे मैच में भी कई खिलाड़ियों के बीच होने वाली टक्कर मुकाबले का रुख तय कर सकती है। आइए इस खबर जानें ऐसे ही 3 कांटे की प्लेयर बैटल के बारे में:

1. अभिषेक शर्मा बनाम रोस्टन चेज

Abhishek Sharma

भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा इस साल टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने 2026 में अब तक 30 पारियों में 832 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 205.94 का रहा है। पावरप्ले में उनकी आक्रामक बल्लेबाजी भारत को तेज शुरुआत दिलाने में अहम भूमिका निभाती है।

हालांकि, पहले टी20 में रोस्टन चेज ने अभिषेक को 21 रन के स्कोर पर आउट किया था। चेज एक बार फिर पावरप्ले में ऑफ स्पिन का इस्तेमाल करके अभिषेक की आक्रामक बल्लेबाजी पर लगाम लगाने की कोशिश करेंगे। दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।

Page 1 / 3
Next

close whatsapp