चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है।
अद्यतन - फरवरी 15, 2025 1:30 अपराह्न
चैंपियंस ट्रॉफी 2002:
महेला जयवर्धने

चैंपियंस ट्रॉफी 2002 का फाइनल मैच श्रीलंका और भारत के बीच कोलंबो में खेला गया था। यह मैच बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया था। हालांकि, श्रीलंका ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 222 रन बनाए थे।
श्रीलंका की ओर से दिग्गज बल्लेबाज महेला जयवर्धने ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 6 चौकों की मदद से 77 रनों की शानदार पारी खेली थी। जयवर्धने के अलावा रसेल अर्नाल्ड ने 56* रन बनाए थे। जवाब में टीम इंडिया 8.4 ओवर में एक विकेट खोकर 38 रन ही बना पाई थी।