चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है।
अद्यतन - फरवरी 15, 2025 1:30 अपराह्न
चैंपियंस ट्रॉफी 2013
विराट कोहली

चैंपियंस ट्रॉफी 2013 तमाम भारतीय फैंस के लिए बेहद यादगार रहा था। इसका फाइनल मैच टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच में खेला गया था। बारिश की वजह से यह मैच 20-20 ओवर का हुआ था।
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 129 रन बनाए थे। टीम इंडिया की ओर से विराट कोहली ने 34 गेंद पर चार चौके और एक छक्के की मदद से 43 रनों की शानदार पारी खेली थी। विराट के अलावा रवींद्र जडेजा ने 33* रनों का योगदान दिया था। जवाब में इंग्लैंड 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 124 रन ही बना पाया। टीम इंडिया ने इस मैच को 5 रन से जीता था।