भारत को वर्ल्ड कप फाइनल में हार का स्वाद चखाने के बाद Travis Head ने Rohit Sharma को बदकिस्मत खिलाड़ी करार दिया - क्रिकट्रैकर हिंदी

भारत को वर्ल्ड कप फाइनल में हार का स्वाद चखाने के बाद Travis Head ने Rohit Sharma को बदकिस्मत खिलाड़ी करार दिया

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में 6 विकेट से हरा दिया है। 

Travis Head and Rohit Sharma (Image Credit- Twitter)
Travis Head and Rohit Sharma (Image Credit- Twitter)

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कल 19 नवंबर को खेले गए फाइनल मैच में, ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हरा दिया है। साथ ही इस जीत के साथ वह वर्ल्ड कप को रिकाॅर्ड 6 बार हासिल करने वाली पहली टीम बन गई है।

गौरतलब है कि मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 241 रनों का लक्ष्य रखा, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। मैच में कंगारूओं के लिए ऑलराउंडर ट्रेविस हेड ने 137 रनों की मैच विनिंग पारी खेली। दूसरी ओर, फाइनल मैच के खत्म होने के बाद हेड ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को बदकिस्मत खिलाड़ी करार दिया है।

Travis Head ने Rohit Sharma को लेकर दिया बड़ा बयान

बता दें कि भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच के खत्म होने के बाद ट्रेविस हेड ने पोस्ट मैच में प्रेजेंटेशन में कहा- हमने इस दिन की उम्मीद भी नहीं की थी, वास्तव में यह एक असाधारण दिन था। मैच में योगदान देकर मुझे सच में खुशी हुई। मैंने पहले जो 20 गेंदें खेलीं उससे मुझे काफी आत्मविश्वास मिला, और इसके बाद मैंने इसे जारी रखा।

हम जानते थे कि मैच कठिन हो सकता है। टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला काफी अच्छा था। खेल जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा था, उसके अनुसार विकेट और बेहतर होता गया। इस मैच में भूमिका निभाकर अच्छा लगा। लेकिन शायद वह (रोहित शर्मा) दुनिया का सबसे बदकिस्मत खिलाड़ी हैं। फील्डिंग एक ऐसी चीज है, जिसपर मैंने कड़ी मेहनत की है। मैंने शतक लगाने की सोची भी नहीं थी। वह कैच लपकना शानदार था।

बता दें कि भारतीय पारी के दौरान ट्रेविस हेड ने कप्तान रोहित शर्मा का एक शानदार कैच लपका था, जब वह 47 रनों पर आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे थे। तो वहीं यह शायद इस मैच का टर्निंग पाॅइंट रहा।

देखें ट्रेविस हेड द्वारा रोहित के कैच लेने की वीडियो

ये भी पढ़ें- ICC Cricket World Cup 2023: वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने Virat Kohli, तो फैंस ने कुछ इस प्रकार दिए रिएक्शन 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?