IPL 2024: ट्रेविस हेड ने SRH फैंस को किया एक बार फिर निराश, KKR के खिलाफ फाइनल में गोल्डन डक पर हुए आउट - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: ट्रेविस हेड ने SRH फैंस को किया एक बार फिर निराश, KKR के खिलाफ फाइनल में गोल्डन डक पर हुए आउट

इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

Travis Head (Pic Source-X)
Travis Head (Pic Source-X)

इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का फाइनल मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। हालांकि उनका यह फैसला अभी तक काफी गलत साबित हुआ है और टीम ने अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों को दो ओवर के भीतर ही खो दिया है।

अभिषेक शर्मा कोलकाता के खिलाफ फाइनल में बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और दो रन बनाकर आउट हो गए। अभिषेक शर्मा का विकेट मिचेल स्टार्क ने झटका। मिचेल स्टार्क की शानदार गेंद का अभिषेक शर्मा के पास कोई भी जवाब नहीं था और वो बोल्ड हो गए। यही नहीं ट्रेविस हेड एक बार फिर बिना खाता खोले ही वापस पवेलियन लौट गए।

बता दें, ट्रेविस हेड कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ क्वालीफायर 1 में भी बेहतरीन बल्लेबाजी करने में नाकाम रहे थे और बिना खाता खोले आउट हो गए थे। सनराइजर्स हैदराबाद के तमाम फैंस को उनसे फाइनल में काफी उम्मीदें थी लेकिन हेड ने सबको एक बार फिर काफी निराश किया। फिलहाल सनराइजर्स हैदराबाद के पास अभी भी ऐसे कई बेहतरीन बल्लेबाज हैं जो इस मैच में अच्छी बल्लेबाजी कर सकते हैं और अपनी टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा सकते हैं।

फाइनल मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी

कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन इस सीजन में काफी अच्छा रहा है। यही नहीं उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ भी काफी अच्छी बल्लेबाजी और गेंदबाजी की है। क्वालीफायर 1 में सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था और कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें आठ विकेट से हराया था।

सनराइजर्स हैदराबाद ने पैट कमिंस की कप्तानी में इस सीजन ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और वो इस मैच को भी अपने नाम जरुर करना चाहेंगे। एलिमिनेटर मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 36 रनों से हराया था। फिलहाल फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को एक और बड़ा झटका लगा है और राहुल त्रिपाठी 9 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट चुके हैं। टीम इस समय काफी खराब स्थिति में है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?