BGT 2024: 'मैंने तो सिर्फ उन्हें यह कहा था कि...', मोहम्मद सिराज के खराब व्यवहार को लेकर ट्रेविस हेड ने किया बड़ा खुलासा - क्रिकट्रैकर हिंदी

BGT 2024: ‘मैंने तो सिर्फ उन्हें यह कहा था कि…’, मोहम्मद सिराज के खराब व्यवहार को लेकर ट्रेविस हेड ने किया बड़ा खुलासा

ट्रेविस हेड ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 14 चौके और 4 छक्कों की मदद से 140 रनों की तूफानी पारी खेली।

Travis Head (Pic Source-X)
Travis Head (Pic Source-X)

टीम इंडिया इस समय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड ओवल में दूसरा टेस्ट मैच खेल रही है। खेल के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम का दबदबा रहा। विस्फोटक बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 14 चौके और 4 छक्कों की मदद से 140 रनों की तूफानी पारी खेली।

अपनी इस पारी के दौरान ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने टीम इंडिया के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ तगड़ा प्रहार किया। मैच के दौरान भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को ट्रेविस हेड के ऊपर काफी आक्रामक होते हुए देखा गया। यही नहीं मोहम्मद सिराज ने जैसे ही ट्रेविस हेड का विकेट झटका, उन्हें गुस्से में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को काफी कुछ बोलते हुए देखा गया।

दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद ट्रेविस हेड ने इस चीज का खुलासा किया कि उन्होंने मोहम्मद सिराज को यह कहा था कि उन्होंने काफी अच्छी गेंद फेंकी है, लेकिन भारतीय खिलाड़ी उनकी बातों को गलत समझ बैठे।

दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद मैच प्रेजेंटेशन के दौरान ट्रेविस हेड ने कहा कि, ‘मैंने सिराज को कहा कि आपने काफी अच्छी गेंद फेंकी, लेकिन उन्होंने मेरे शब्दों को गलत समझा और मुझे वापस पवेलियन जाने को कहा। मुझे उनके व्यवहार को देखकर काफी बुरा लगा। अगर सिराज ऐसे ही रिएक्ट करना चाहते हैं और इसी तरीके से अपने आप को दिखाना चाहते हैं तो ठीक है।’

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया काफी खराब स्थिति में

बता दें कि, हेड के शतक की वजह से ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 337 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया ने दूसरी पारी में भी अभी तक काफी खराब बल्लेबाजी की है और उन्होंने पांच विकेट 128 रन पर ही खो दिए हैं। केएल राहुल मात्र 7 रन ही बना पाए, जबकि यशस्वी जायसवाल 24 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए।

शुभमन गिल ने 28 रन की पारी खेली, जबकि विराट कोहली 11 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। कप्तान रोहित शर्मा भी सिर्फ 6 रन ही बना पाए। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऋषभ पंत 28* रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं, जबकि नीतीश कुमार रेड्डी ने 15* रन बना लिए है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?