IPL 2024: अरुण जेटली स्टेडियम में आई ट्रेविस हेड नाम की आंधी, इन फॉर्म बल्लेबाज ने मात्र 16 गेंद में जड़ा अर्धशतक - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: अरुण जेटली स्टेडियम में आई ट्रेविस हेड नाम की आंधी, इन फॉर्म बल्लेबाज ने मात्र 16 गेंद में जड़ा अर्धशतक

इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है।

Travis Head (Pic Source-X)
Travis Head (Pic Source-X)

इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का बेहतरीन मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है।

सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली के खिलाफ काफी अच्छी शुरुआत की और मात्र तीन ओवर में ही 50 रन का आंकड़ा पार किया। यही नहीं सनराइजर्स हैदराबाद के इन फॉर्म बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 16 गेंदों में ही अपना अर्धशतक पूरा किया। ट्रेविस हेड ने इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा है और सभी के खिलाफ कड़ा प्रहार किया है।

हेड का प्रदर्शन इस पूरे सीजन में काफी अच्छा रहा है और उन्होंने अपनी टीम को काफी अच्छी शुरुआत दिलाई है। दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों के पास हेड का कोई जवाब नहीं था। इस बेहतरीन बल्लेबाज ने दिल्ली के खिलाफ भी जबरदस्त बल्लेबाजी की है और अपनी टीम को एक बार फिर से अच्छी शुरुआत दिलाई है।

दिल्ली ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

बता दें, सनराइजर्स हैदराबाद ने अभी तक इस सीजन में 6 मैच खेले हैं जिसमें से 4 में उन्होंने जीत दर्ज की है जबकि दो में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। आईपीएल 2024 की अंक तालिका में सनराइजर्स हैदराबाद आठ अंकों के साथ चौथे पायदान पर है। टीम इस समय काफी अच्छे फॉर्म में है।

दिल्ली कैपिटल्स की बात की जाए तो उन्होंने 7 मैच में तीन में जीत दर्ज की है जबकि चार में टीम ने हार झेली है। आईपीएल 2024 की अंक तालिका में दिल्ली टीम छठवें पायदान पर है। फिलहाल सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली के खिलाफ दबाव बनाया हुआ है। बता दें, आईपीएल 2024 में ही सनराइजर्स हैदराबाद में 287 रनों का रिकॉर्ड बनाया हुआ है। यही नहीं उन्होंने इसी सीजन में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 277 रन बनाए थे। अब देखना यह है कि दिल्ली के खिलाफ टीम क्या स्कोर बनाती है?

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?