ENG vs NZ 2023: इंग्लैंड दौरे के लिए New Zealand Cricket Team का हुआ ऐलान, फुल शेड्यूल पर डालिए एक नजर
केन विलियमसन इंग्लैंड दौरे पर न्यूजीलैंड टीम के साथ अपना रिहैब जारी रखेंगे।
अद्यतन - अगस्त 9, 2023 12:39 अपराह्न

न्यूजीलैंड क्रिकेट (NZC) ने 9 अगस्त को इंग्लैंड के खिलाफ आगामी चार मैचों की T20I सीरीज और चार मैचों की ODI सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है। ट्रेंट बोल्ट और काइल जैमीसन ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के लिए New Zealand Cricket Team में वापसी की है।
यह भारत में 5 अक्टूबर से खेले जाने वाले आगामी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 से पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की अंतिम ODI सीरीज होगी। न्यूजीलैंड के इंग्लैंड दौरे की शुरुआत 30 अगस्त को चार मैचों की T20I सीरीज के साथ होगी, जबकि अंतिम ODI मैच 15 सितंबर को खेला जाएगा।
ट्रेंट बोल्ट सितंबर 2022 के बाद पहली बार वनडे क्रिकेट में एक्शन में नजर आएंगे। वहीं, काइल जेमीसन पीठ की चोट से उबरने के बाद लगभग एक साल बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करेंगे। इस बीच, स्टार ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल को इंग्लैंड दौरे के लिए नहीं चुना गया है, क्योंकि वह उनकी एड़ी की हड्डी की सर्जरी के बाद रिकवर हो रहे हैं।
यहां पढ़िए: New Zealand के खिलाफ ODI सीरीज के लिए Marnus Labuschagne करेंगे Australia A टीम का नेतृत्व
मार्क चैपमैन और जिमी नीशम चार मैचों की ODI से चूक जाएंगे, क्योंकि वे अपने पहले बच्चों के जन्म के समय अपने परिवार के साथ होंगे हैं, जबकि ईश सोढ़ी भी अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए T20I सीरीज के बाद घर लौट जाएंगे। वहीं दूसरी ओर, केन विलियमसन इंग्लैंड दौरे पर न्यूजीलैंड टीम के साथ ट्रेनिंग पूरी करेंगे और अपने क्रूसिएट लिगामेंट की सर्जरी के बाद अपना रिहैब जारी रखेंगे।
यहां देखिए इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड सीरीज का फुल शेड्यूल:
30 अगस्त: पहला T20I मैच, रिवरसाइड ग्राउंड, चेस्टर-ले-स्ट्रीट
01 सितंबर: दूसरा T20I मैच, एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर
03 सितंबर: तीसरा T20I मैच, एजबेस्टन, बर्मिंघम
05 सितंबर: चौथा T20I मैच, ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम,
08 सितंबर: पहला ODI मैच, सोफिया गार्डन्स, कार्डिफ़
10 सितंबर: दूसरा ODI मैच, द रोज़ बाउल, साउथेम्प्टन
13 सितंबर: तीसरा ODI मैच, केनिंग्टन ओवल, लंदन
15 सितंबर: चौथा ODI मैच, लॉर्ड्स लंदन
यहां देखिए इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज के लिए न्यूजीलैंड का स्क्वॉड:
न्यूजीलैंड का ODI स्क्वॉड –
टॉम लैथम (कप्तान), फिन एलन, ट्रेंट बोल्ट, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिचेल सेंटनर, टिम साउदी, विल यंग।
न्यूजीलैंड का T20I स्क्वॉड –
टिम साउदी (कप्तान), फिन एलन, आदि अशोक, चाड बोवेस, मार्क चैपमैन, डेन क्लीवर, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मैट हेनरी, बेन लिस्टर, काइल जैमीसन, कोल मैककोन्ची, एडम मिल्ने, डेरिल मिचेल, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिचेल सेंटनर, टिम सीफर्ट, ईश सोढ़ी, ब्लेयर टिकनर, विल यंग।
यहां पढ़ें- क्रिकेट से जुड़ी आज की ताज़ा खबरें