अफगानिस्तान को 101 रनों से हराकर ट्राई नेशन ए सीरीज के फाइनल में पहुंची भारतीय टीम, पढ़ें मैच रिपोर्ट 

अफगानिस्तान को 101 रनों से हराकर ट्राई नेशन ए सीरीज के फाइनल में पहुंची भारतीय टीम, पढ़ें मैच रिपोर्ट 

मुकाबले में बेहतरीन बल्लेबाजी के बाद शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत ने जीत हासिल की

IND A vs AFG A (Image Credit- Twitter X)
IND A vs AFG A (Image Credit- Twitter X)

श्रीलंका में इस समय भारत और अफगानिस्तान ए टीमों के बीच एक ट्राई सीरीज खेली जा रही है। तो वहीं, इसी क्रम में जारी ट्राई सीरीज का पांचवां मैच आज 17 जून, बुधवार को भारत ए और अफगानिस्तान ए के बीच खेला गया। दांबुला के रंगगिरी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार बल्लेबाजी के बाद, बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर 101 रनों से एक बड़ी जीत हासिल की।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ए ने 320 रनों का लक्ष्य अफगानिस्तान ए टीम के सामने जीत के लिए रखा, जिसका पीछा करते हुए वह 218 रनों पर ही सिमट गई। मुकाबले में निशांत संधू ने 4 विकेट हासिल किए, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

दूसरी ओर, इस जीत के साथ भारत ने ट्राई सीरीज के फाइनल में जगह बना ली है। अब उसका सामना 21 जून, रविवार को श्रीलंका या अफगानिस्तान में से किसी एक से हो सकता है, जिसका पता 19 जून को दोनों टीमों के बीच होने वाले मैच के बाद चलेगा।

भारत ए बनाम अफगानिस्तान ए मैच का हाल

मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं तो अफगानिस्तान ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर कुल 319 रन बनाए।

भारत की ओर से प्रियांश आर्या (58), कप्तान तिलक वर्मा (59) और विकेटकीपर कुमार कुशाग्र (58) ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। अफगानिस्तान की ओर से फरीदून डी, अब्दुल्लाह अहमदजई व फरमनुल्लाह सफी को 2-2 विकेट मिले। इसके अलावा जहीर खान को 1 विकेट मिला।

इसके बाद, जब अफगानिस्तान भारत ए से मिले 320 रनों के मजबूत लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो वह मैन इन ब्लू की शानदार गेंदबाजी के सामने 36.5 ओवरों में महज 218 रनों पर सिमट गई। टीम के लिए बाहिर शाह ने 57 रनों की बेस्ट पारी खेली, तो फैसल शिनोजादा ने 46 रन बनाए। इसके अलावा और कोई खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल पाया।

दूसरी ओर, भारत ए की ओर से कमाल की गेंदबाजी देखने को मिली। युवा निशांत संधू ने 6.5 ओवरों में 31 रन देकर 4 विकेट हासिल किए, तो यश ठाकुर को 2 विकेट मिले। इसके अलावा अंशुल कंबोज, विप्रज निगम, सूर्यांश शेडगे व अनूकुल राॅय को 1-1 विकेट मिला।

close whatsapp