IPL 2024 से पहले CSK के इस स्टार गेंदबाज ने शुरू की नई पारी, बंधे शादी के बंधन में - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024 से पहले CSK के इस स्टार गेंदबाज ने शुरू की नई पारी, बंधे शादी के बंधन में

नाभा गद्दमवार एक चित्रकार है और वो गिफ्ट भी डिजाइन करती हैं।

Tushar Deshpande Weds Nabha Gaddamwar (Pic Source-Instagram)
Tushar Deshpande Weds Nabha Gaddamwar (Pic Source-Instagram)

चेन्नई सुपर किंग्स के बेहतरीन तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे ने अपनी गर्लफ्रेंड और बचपन की दोस्त नाभा गद्दमवार से शादी कर ली है। बता दें, तुषार देशपांडे और नाभा गद्दमवार ने इसी साल जून महीने में सगाई की थी।

तुषार देशपांडे ने आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 16 मैच में 21 विकेट अपने नाम किए। वह अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। वहीं, टूर्नामेंट में विकेट लेने के मामले में वह छठे नंबर पर रहे। आईपीएल में कुल 23 मैच खेलने वाले तुषार ने इस सीजन ही शानदार प्रदर्शन किया है। इससे पहले उन्होंने कुल सात आईपीएल मैच खेले थे और चार ही विकेट ले पाए थे।

नाभा गद्दमवार एक चित्रकार है और वो गिफ्ट भी डिजाइन करती हैं। यह दोनों बचपन से ही एक दूसरे को जानते हैं और नाभा गद्दमवार तुषार देशपांडे की बचपन की क्रश थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tushar Deshpande (@tushardeshpande96)

एक सैनिक की तरह धोनी मुझसे जो कहेंगे मैं उसे फॉलो करुंगा: तुषार देशपांडे

बता दें, तुषार देशपांडे का सभी प्रारूपों में रिकॉर्ड काफी अच्छा है। उन्होंने 29 फर्स्ट क्लास मैच में 80 विकेट झटके हैं जबकि 34 लिस्ट A मुकाबलों में 35 विकेट हासिल किए हैं। 59 टी20 मुकाबलों में तुषार देशपांडे ने 83 विकेट हासिल किए हैं। तुषार देशपांडे चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अपना आदर्श मानते हैं और उन्होंने धोनी की जमकर प्रशंसा भी की। उन्होंने पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि जैसे एक सैनिक अपने कमांडर की बात मानता है मैं वैसे ही महेंद्र सिंह धोनी की बात मानूंगा। धोनी भाई जो मुझे कहेंगे मैं बस इस आर्डर को फॉलो करुंगा। उसके अलावा मैं किसी और की बिल्कुल भी नहीं सुनूंगा।

तुषार देशपांडे ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया था कि, ‘आपको पता है जब चीज़ें आपके पक्ष में ना जा रही हो तब कोई ना कोई आपका साथ जरूर देता है। धोनी भाई ने मेरा बुरे समय में काफी साथ दिया है। एक सैनिक की तरह वो मुझे जो बोलेंगे मैं उसे फॉलो करुंगा। धोनी भाई की योजना बिलकुल साफ़ रहती है और उन्होंने मुझे खुलकर खेलने के लिए कहा है।’

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?