RR ने रियान पराग को GT के खिलाफ मुकाबले में अपनी प्लेइंग XI में किया शामिल, नाराज फैंस ने सोशल मीडिया पर दी अपनी प्रतिक्रिया
इस समय अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 23वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच में खेला जा रहा है।
अद्यतन - Apr 16, 2023 8:54 pm

इस समय अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 23वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच में खेला जा रहा है। इस बेहतरीन मैच में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
बता दें, राजस्थान रॉयल्स ने इस मुकाबले में अपनी प्लेइंग XI में देवदत्त पडिक्कल की जगह रियान पराग को शामिल किया है। देवदत्त पडिक्कल को इंपैक्ट खिलाड़ियों की लिस्ट में रखा गया है। रियान पराग के अलावा जेसन होल्डर की जगह ट्रेंट बोल्ट को भी यह मैच खेलते हुए देखा जाएगा।
जैसे ही राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग XI की घोषणा हुई तमाम लोग इसको लेकर काफी आक्रोशित हो गए कि आखिर क्यों रियान पराग को इस मैच की प्लेइंग XI में शामिल किया गया है। बता दें, पहले तीन मुकाबले में रियान पराग ने 7 रन, 20 रन और 7 रन बनाए थे। इसके बाद उन्हें प्लेइंग XI से बाहर कर दिया था। हालांकि देवदत्त पडिक्कल भी अभी तक बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे हैं और उन्होंने इस सीजन में 2 रन, 21 रन और 38 रन बनाए हैं।
रियान पराग का प्लेइंग XI में नाम देखकर तमाम लोगों ने ट्विटर में दी अपनी प्रतिक्रिया:
@StarSportsIndia #AskStar #askstarsports
Does riyan parag really deserve a place in 11??— Himanshu Chaudhari (@DrHimanshuZ) April 16, 2023
Biggest Scam in the IPL History#RRvsGT #riyanparag pic.twitter.com/w1Zl1xm3nl
— Cricket (@nobody89120857) April 16, 2023
Three spinners kyu pitch report kisne di thi tumhe ? 🤡 Aur riyan parag ko kyu damad bana rakha hai ?
— Shubham (@ShubhamXze) April 16, 2023
#IPLHINDI @JioCinema
Why Riyan Parag is in the team.— Nilay Banerjee 🇮🇳 (@Nilay_Ban) April 16, 2023
Holder out. Parag in. What madness is this? #RRvsGT
— Jos Buttler is YOUR daddy.com #RRForever (@BobWillis2389) April 16, 2023
Riyan parag in RR playing XI every time after dropped for 1 match pic.twitter.com/mu4ZpziWbG
— memes_hallabol (@memes_hallabol) April 16, 2023
Surprisingly, Riyan Parag makes it to the playing 11.
Padikkal will be used as a impact player.
Idk but inclusion of Parag is beyond my comprehension.#GTvsRR #IPLHindi #IPL2023 #IPLonStar— Karan (@Just_karannn) April 16, 2023
https://twitter.com/shreyasdivkar/status/1647601092858101760?s=20
Riyan Parag 🥵
— Savage (RR KA PARIVAAR) (@Meeeee51061194) April 16, 2023
Can someone please help me understand why Riyan Parag keeps getting picked inspite of doing nothing, its gets so depressing to see someone like getting picked everytime#GTvsRR
— Mahesh Shivakumar (@Maahi789) April 16, 2023
भले ही रियान पराग ने अभी तक इस सीजन में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है लेकिन टीम मैनेजमेंट यही दुआ कर रही होगी कि गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले जा रहे इस मुकाबले में वो बेहतरीन बल्लेबाजी करें और अपनी टीम को जीत दिलाएं।
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की अंक तालिका की बात की जाए तो राजस्थान रॉयल्स इसमें पहले स्थान पर है। उन्होंने अभी तक चार मुकाबले खेले हैं जिसमें से 3 में उन्होंने जीत दर्ज की है जबकि 1 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। गुजरात टाइटंस ने भी चार मुकाबलों में 3 में जीत दर्ज की है। राजस्थान रॉयल्स का नेट रन रेट इस समय 1.588 है और गुजरात टाइटंस का 0.341। गुजरात टाइटंस इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है।
जो भी टीम इस मैच में जीत दर्ज करेगी वो इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की अंक तालिका में पहला स्थान ग्रहण करेगी।