क्या अनुष्का शर्मा ने खेल दी अर्धशतकीय पारी! देखिए BCCI के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया में फैंस ने दी क्या प्रतिक्रिया

अंडर-19 चैलेंजर्स टूर्नामेंट में इंडिया-बी टीम की तरफ से अनुष्का शर्मा नाम की एक खिलाड़ी खेल रही है।

Advertisement

Virat Kohli. (Photo Source: Twitter)

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का इस खेल के प्रति जुनून सभी को जगजाहिर है और उनके बल्ले से कई सारे रिकॉर्ड्स भी हम सभी ने बनते हुए देखे हैं। उनके रिकॉर्ड्स को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) अक्सर ट्वीट करती रहती जिसमें उनके कीर्तिमान का जिक्र होता है। लेकिन BCCI ने 3 नवंबर को ऐसा ट्वीट किया जिससे सभी एक समय हैरानी में पड़ गए। दरअसल इस ट्वीट में अनुष्का शर्मा का जिक्र था जिन्होंने अर्धशतकीय पारी खेल दी।

Advertisement
Advertisement

हम सभी को पता है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली की पत्नी बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा हैं। जिसके चलते इस ट्वीट के बाद एक समय के लिए सभी हैरानी में देखे गए। हालांकि बता दें कि BCCI की तरफ से जिस महिला खिलाड़ी का जिक्र किया गया वह एक प्रोफेशनल खिलाड़ी है और वह इस समय घरेलू क्रिकेट में चल रही महिला अंडर-19 चैलेंजर ट्रॉफी में इंडिया-बी टीम की तरफ से खेल रही हैं। अनुष्का शर्मा ने इस मैच में 114 गेंदों में 7 चौके और एक छक्के की मदद से 72 रनों की पारी खेली थी।

यहां पर देखिए उस ट्वीट को:

फैंस को लगा अनुष्का शर्मा ने क्रिकेट खेलना कर दिया शुरू

ऐसा पहली बार नहीं है कि विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा किसी क्रिकेट से जुड़ी खबर के चलते सुर्खियों में आई हैं। इससे पहले साल 2020 में अनुष्का शर्मा ने भारतीय दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर की अपनी एक पोस्ट के जरिए उनकी आलोचना की थी, जिसमें इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2019 जिक्र था। अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में यह सलाह दी कि कोहली के प्रदर्शन का विश्लेषण करने के लिए उनको इस मामले में नहीं खीचा जाना चाहिए था।

हालांकि ऐसा कई बार देखने को मिला है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली के खराब प्रदर्शन या फिर टीम के खराब प्रदर्शन पर अनुष्का शर्मा को भी सोशल मीडिया पर आलोचना का शिकार होना पड़ा हैं।

यहां पर देखिए BCCI के उस पोस्ट पर फैंस ने दी क्या प्रतिक्रिया:

Advertisement