बाबर आजम पर भारी पड़ी फिलिप साल्ट की तूफानी पारी, 33 गेंद रहते हासिल किया 170 रनों का लक्ष्य
इंग्लैंड के बल्लेबाज फिलिप सॉल्ट ने 87 रनों की तूफानी पारी खेली।
अद्यतन - अक्टूबर 1, 2022 11:04 पूर्वाह्न

शुक्रवार, 30 सितंबर को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेल गए छठे T20I में इंग्लैंड ने मेजबान पाकिस्तान को हराकर एक रोमांचक जीत दर्ज़ की। फिलिप साल्ट की शानदार पारी के बदौलत इंग्लैंड इस मैच को एकतरफा अंदाज में जीतने में कामयाब रहा। पाकिस्तान ने 170 रनों के लक्ष्य को 33 गेंद शेष रहते हासिल करने में कामयाब रहा। इस मुकाबले के बाद अब सीरीज 3-3 की बराबरी पर खड़ा है।
बाबर आजम की अर्धशतकीय पारी हुई बेकार
मुक़ाबले की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। मोहम्मद हैरिस मात्र 7 रन बनाकर चलते बने, इसके ठीक बाद शान मसूद भी बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। पावरप्ले में दो विकेट गिरने के बाद पाक टीम दबाव में दिखी। ऐसे में पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने धीमी पारी खेलते हुए एक छोर को संभाले रखा।
बाबर ने 59 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 87 रन बनाए। इस दौरान हैदर अली ने 14 गेंदों पर 18 और इफ्तिखार अहमद ने 21 गेंदों पर 31 रनों की पारी खेलकर जरूर कप्तान का साथ दिया। अंत में पाकिस्तान 20 ओवर खेलने के बाद 169 रन बनाने में कामयाब रहा। इंग्लैंड की ओर से डेविड विली और सैम करन ने 2-2 विकेट लिए।
फिल साल्ट की तूफ़ान में उड़े पाक गेंदबाज
170 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम को सलामी बल्लेबाज फिलिप साल्ट और ऐलेक्स हेल्स ने तूफानी शुरुआत दी। हेल्स ने 12 गेंदों में 27 रन बनाए, वहीं डेविड मलान ने 18 गेंदों पर 26 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। साल्ट के साथ बेन डकेट अंत तक 26 रन बनाकर नाबाद रहे। साल्ट ने 41 गेंदों में 88 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को एकतरफा जीत दिलाई।
साल्ट ने इस दौरान 13 चौके और तीन छक्के लगाए। उन्हें अपनी इस शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला। पाकिस्तान के लिए एकमात्र सफल गेंदबाज शादाब खान रहे, उन्होंने 34 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए।
मैच के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने दिए कुछ ऐसे रिएक्शन
https://twitter.com/Cric_Zazdar/status/1575905735237865477?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1575905735237865477%7Ctwgr%5E5519cf63b5c24912de79d8bb48413042f8901245%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2F
England make it 3️⃣-3️⃣ with a game to go 🏏#PAKvENG | #UKSePK pic.twitter.com/GDwkVbUURk
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) September 30, 2022
A dominant victory takes it to a decider! 🙌
Scorecard: https://t.co/kKg4B1XiHZ
🇵🇰#PAKvENG 🏴 | @PhilSalt1 pic.twitter.com/7vWKJD1wDJ
— England Cricket (@englandcricket) September 30, 2022
Salt stuns Pakistan as England wins the 6th T20I to level the 7 match series with Finale set to take place on . Sunday.#PAKvENG #PakvsEngland2022 #UKSePK
🇵🇰 🫶🏻 🏴 pic.twitter.com/PvCl8uHbxt— Imran Munawar (@Imran_Munawar99) September 30, 2022
A stunning assault 🧂#PAKvENG pic.twitter.com/qKj86TRdIU
— Wisden (@WisdenCricket) September 30, 2022
We wanted to tweet some sweet stuff about our team in second innings but Phil spread Salt all over it.
Well played @PhilSalt1 #PAKvENG pic.twitter.com/7pGwbAvrmO— Quetta Gladiators (@TeamQuetta) September 30, 2022
.@PhilSalt1 receives the player of the match for his swashbuckling unbeaten 87 runs.#PAKvENG pic.twitter.com/AzDG34T4Nx
— CricTracker (@Cricketracker) September 30, 2022
🇵🇰🆚🏴
6th T20I
🏟️Gaddafi Stadium, LahoreNot our night 😞
England won by 8 wickets and level the series 3-3
Series decider to be played on Sunday night in front of a full house in Gaddafi Stadium, Lahore 😍#PAKvENG | #UKSePK | #PakistanCricket | #Zalmi | #YellowStorm pic.twitter.com/Jc7klkzJ9k
— Peshawar Zalmi (@PeshawarZalmi) September 30, 2022