ट्विटर प्रतिक्रियाएं: न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को दूसरे टी20 मैच में 21 रनों से किया पस्त तो फैंस ने कुछ इस अंदाज में दिए रिएक्शन - क्रिकट्रैकर हिंदी

ट्विटर प्रतिक्रियाएं: न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को दूसरे टी20 मैच में 21 रनों से किया पस्त तो फैंस ने कुछ इस अंदाज में दिए रिएक्शन

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 मैच को 21 रनों से अपने नाम किया है। 

New Zealand vs Pakistan (Image Credit- Twitter X)
New Zealand vs Pakistan (Image Credit- Twitter X)

न्यूजीलैंड और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की जारी टी20 सीरीज का दूसरा मैच, आज 14 जनवरी को दोनों टीमों के बीच हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला गया। बता दें कि इस मैच में मेजबान टीम ने पाकिस्तान को 21 रनों से हराया है।

तो वहीं कीवी टीम की पाकिस्तान पर दूसरे टी20 मैच में शानदार जीत पर क्रिकेट फैंस सोशल मीडिया के माध्यम से जबरदस्त रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने टी20 सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।

मैच के बारे में आपको जानकारी दें पहले शानदार बल्लेबाजी के बाद बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर न्यूजीलैंड ने इस मैच में जीत हासिल की है। गौरतलब है कि पाकिस्तान ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। तो वहीं न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 194 रन बनाए।

न्यूजीलैंड को यहां तक पहुंचाने में ओपनर फिन एलन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, उन्होंने 74 रनों की शानदार पारी खेली। इसके अलावा केन विलियमसन ने 26 तो मिचेल सेंटनर ने 25 रनों का योगदान दिया। दूसरी ओर, पाकिस्तान की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो तेज गेंदबाज हारिस रऊफ को 3 विकेट मिले। इसके अलावा अब्बास अफरीदी को 1 और आमेर जमाल व उस्मा मीर को 1-1 विकेट मिला।

इसके बाद जब पाकिस्तान दूसरी पारी में न्यूजीलैंड से मिले 195 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो एक समय लग रहा था कि वह इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लेगी। लेकिन बाबर आजम (66) और फखर जमां (50) के आउट होने के बाद टीम 19.3 ओवरों में 173 रनों पर ऑलआउट हो गई और मैच को 21 रनों से गंवा दिया।

दूसरे टी20 मैच में जीत के बाद देखें फैंस के रिएक्शन

https://twitter.com/creativesteve7/status/1746473207081976062?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1746473207081976062%7Ctwgr%5E02e01578b10436b40fd75070c4c40439f27c125c%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Ftwitter-reactions-cricket%2Ftwitter-reactions-allen-milne-lift-new-zealand-2-0-up-in-hamilton%2F

ये भी पढ़ें- NZ vs PAK: हैमस्ट्रिंग के कारण दूसरे टी20 मैच से रिटायर हर्ट हुए Kane Williamson 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?