ट्विटर प्रतिक्रियाएं: चमारी अटापट्टू की बेहतरीन पारी के दम पर श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को 10 विकेट से हराया  - क्रिकट्रैकर हिंदी

ट्विटर प्रतिक्रियाएं: चमारी अटापट्टू की बेहतरीन पारी के दम पर श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को 10 विकेट से हराया 

अपनी इस पारी के दौरान अटापट्टू ने 13 चौके और 2 छक्के लगाए 

Sri Lanka Women vs New Zealand Women (Image Credit- Twitter)
Sri Lanka Women vs New Zealand Women (Image Credit- Twitter)

न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम इस समय श्रीलंका दौरे पर है और आज दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज आखिरी मैच कोलंबो में खेला गया। टी-20 सीरीज में 2-0 से पिछड़ चुकी श्रीलंका ने आखिरी मैच को एकतरफा अंदाज में अपने नाम कर टी-20 सीरीज को 2-1 के साथ खत्म किया।

तो वहीं श्रीलंका को इस मैच में 10 विकेट से बड़ी जीत दिलाने में ओपनर बल्लेबाज और कप्तान चमारी अटापट्टू ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बता दें कि अटापट्टू ने मैच में 47 गेंदों में 13 चौके और 2 छक्के की मदद से 80 रनों की नाबाद पारी खेली। दूसरी ओर अटापट्टू की इस पारी को सोशल मीडिया पर फैंस द्वारा काफी सराहा जा रहा है।

न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका तीसरे टी-20 मैच का हाल:

बता दें कि मैच में श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया और पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 140 रन बनाए।

न्यूजीलैंड की ओर से सबसे ज्यादा 46 रनों की पारी कप्तान सोफी डिवाइन ने खेली, तो सूजी बेट्स ने भी 37 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा ओर कोई खिलाड़ी ज्यादा रन नहीं बना सका। तो वहीं मैच में आपको श्रीलंका की गेंदबाजी के बारे में जानकारी दें तो इनोका रनवीरा ने तीन, सुगंदिका कुमारी ने 2 और काव्या काविंदी, प्रियदर्शनी व कविशा दिलहरी को एक-एक विकेट मिला।

दूसरी ओर न्यूजीलैंड से मिले 141 रनों के टारगेट को श्रीलंका ने ओपनर्स चमारी अटापट्टू और हर्षिता समरविक्रमा की 143 रनों की अटूट साझेदारी के दम पर मात्र 14.3 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए, आसानी से 10 विकेट से अपने नाम कर लिया। दूसरी ओर श्रीलंका की इस जीत और चमारी अटापट्टू की पारी को सोशल मीडिया पर फैंस द्वारा काफी सराहा जा रहा है।

देंखे फैंस के रिएक्शन

close whatsapp