महिला एशिया कप 2022 में जेमिमा रोड्रिगेज की शानदार पारी के दम पर भारत ने दी यूएई को एकतरफा 104 रनों से मात
जेमिमा रोड्रिगेज को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
CricTracker जूनियर स्टाफ लेखिका
अद्यतन - Oct 4, 2022 8:24 pm

महिला एशिया कप 2022 में भारतीय महिला टीम का लगातार शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। जिसमें टीम ने अपने पहले और दूसरे मुकाबले में जहां श्रीलंका और मलेशिया की टीम को मात दी वहीं 4 अक्टूबर को उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात महिला क्रिकेट टीम को भी 104 रनों से मात देने के साथ अपनी तीसरी जीत को दर्ज किया। इसी के साथ भारतीय टीम अब अंकतालिका में 6 अंकों के साथ पहले स्थान पर भी पहुंच गई है।
इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए थे, जिसमें दीप्ति शर्मा ने जहां 64 रनों की पारी खेली वहीं जेमिमा रोड्रिगेज के बल्ले से 75 रनों की शानदार पारी देखने को मिली। जबकि इतने बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएई की टीम की तरफ से काफी धीमी बल्लेबाजी देखने को मिली जिसमें टीम 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 74 के स्कोर तक ही पहुंचने में कामयाब हो सकी और उसे 104 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
दीप्ति और जेमिमा की साझेदारी ने पहुंचाया भारतीय टीम को बड़े स्कोर तक
भारतीय टीम के लिए इस मुकाबले में कप्तानी की जिम्मेदारी निभा रहीं स्मृति मंधाना ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जिसके बाद टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 3 के स्कोर पर पहला विकेट रिचा घोष के रूप में गंवा दिया वहीं 17 के स्कोर पर मेघना जबकि 19 के स्कोर पर डायलना हेमलता भी पवेलियन लौट गई। जिससे पहले 6 ओवरों में भारतीय टीम सिर्फ 26 रन ही बनाने में सफल हो सकी।
लेकिन यहां से दीप्ति शर्मा और जेमिमा रोड्रिगेज ने पारी को ना सिर्फ संभालने का काम किया बल्कि तेजी के साथ रन बनाने का सिलसिला भी शुरू किया। जिससे भारतीय टीम ने मैच में वापसी करने के साथ एक बड़े स्कोर की तरफ भी अपने कदम बढ़ा दिए। दोनों के बीच में चौथे विकेट के लिए 100 से अधिक रनों की साझेदारी देखने को मिली। जिसमें दीप्ति ने 49 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 64 रनों की पारी खेली।
वहीं जेमिमा के बल्ले से भी 45 गेंदों में 11 चौकों के साथ 75 रनों की नाबाद पारी देखने को मिली और इससे भारतीय टीम 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 178 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही। वहीं यूएई के लिए छाया मुगल, माहिका गौर, एसा रोहित ओजा और सुरक्षा कोटे ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।
बेहद धीमी बल्लेबाजी के चलते यूएई को मिली बड़ी शिकस्त
179 रनों के स्कोर का पीछा करने उतरी यूएई की टीम की शुरुआत बेहद खराब देखने को मिली जिसमें 1 के स्कोर पर टीम ने जहां अपना पहला विकेट गंवा दिया, वहीं 5 के स्कोर पर 2 और झटके लगे जिससे पहले 6 ओवरों में टीम सिर्फ 23 रन ही बनाने में कामयाब हो सकी। इसके बाद सभी को उम्मीद थी कि यूएई की तरफ से तेज बल्लेबाजी देखने को मिलेगी।
लेकिन काविशा एडगोदे और खुशी शर्मा उस उम्मीद पर खरी नहीं उतर सकी और टीम लगातार मैच में पिछड़ते चली गई। जिसमें टीम 20 ओवरों में सिर्फ 74 के स्कोर तक ही पहुंच सकी। भारत की तरफ से गेंदबाजी में राजेश्वरी गायकवाड़ ने 2 विकेट अपने नाम किए जबकि डायलना हेमलता के खाते में भी 1 विकेट आया।
यहां पर देखिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम की जीत पर सोशल मीडिया पर सभी ने दी किस तरह से अपनी प्रतिक्रिया:
India Women's beat UAE by 104 runs to win 3rd consecutive game in Asia Cup!
Jemimah Rodrigues 75* & Deepti Sharma's 64 helped India score 178 onboard!
With this win, India has reached at the Top of Points Table!#AsiaCup2022#INDvUAE#AsiaCup pic.twitter.com/FSq9ta0wWQ
— Nilesh G (@oye_nilesh) October 4, 2022
🇮🇳🏏 THUMPING VICTORY! It's 3 wins out of 3 games for us in the Women's Asia Cup.
👉 We take on Pakistan next on Friday!
📸 BCCI • #INDvUAE #WomensAsiaCup #AsiaCup2022 #TeamIndia #BharatArmy pic.twitter.com/bPO1J6S23a
— The Bharat Army (@thebharatarmy) October 4, 2022
Bangladesh Women were restricted to 58/9 after batting their full quota of 20 overs against England Women at Sylhet on 28 Mar 2014 in the Women's #T20WC.
Today: UAE Women made 74/4 after 20 overs against India Women also at Sylhet in the #AsiaCup2022 #AsiaCup#IndvUAE— Mohandas Menon (@mohanstatsman) October 4, 2022
W W W – India stay perfect in the Asia Cup 👏 #INDvUAE | #AsiaCup2022
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) October 4, 2022
#TeamIndia beat UAE by 104 runs!#AsiaCup | #INDvUAE | #AsiaCup2022
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) October 4, 2022
A comprehensive win in the end. Can't say UAE tried to chase it at all tbh but looked like their task was to see out 20 overs & that's what they achieved. Khushi & Kavisha were largely untroubled but hardly tried to take it on either. #INDvUAE #AsiaCup
— Kartik O 🏏⚽🔗 (@KOCricket528) October 4, 2022
UAE batting through 20 overs is a great achievement #INDvUAE
— M 🦩| RCBw Queens2024 (@sm18ton) October 4, 2022
🔥🏏 TOP SPELL! Rajeshwari Gayakwad bagged the wickets of Esha Oza & Natasha Cherriath in her spell!
📸 BCCI • #INDvUAE #WomensAsiaCup #AsiaCup2022 #TeamIndia #BharatArmy pic.twitter.com/nbxza5BMwP
— The Bharat Army (@thebharatarmy) October 4, 2022
.@JemiRodrigues scored a superb 7⃣5⃣* & bagged the Player of the Match award as #TeamIndia beat UAE. 👏 👏 #AsiaCup2022 | #INDvUAE
Scorecard ▶️ https://t.co/Y03pcauSKo pic.twitter.com/h3TGNvduaO
— BCCI Women (@BCCIWomen) October 4, 2022
India's 2nd largest victory by runs in T20I (Women)
➡️142 vs Mal Women
✅104 vs UAE Women (Today)#AsiaCup2022 #WomensAsiaCup2022 #INDvUAE— Praveen Mahto (@Praveen281299) October 4, 2022