एशिया कप 2022: अफगानिस्तान ने की जीत के साथ शुरुआत और श्रीलंका को दी एकतरफा 8 विकेट से मात - क्रिकट्रैकर हिंदी

एशिया कप 2022: अफगानिस्तान ने की जीत के साथ शुरुआत और श्रीलंका को दी एकतरफा 8 विकेट से मात

फजलहक फारुकी ने इस मुकाबले में अपने 3.4 ओवर में 11 रन देकर 3 विकेट हासिल किए।

Afghanistan Team (Photo Source: Twitter)
Afghanistan Team (Photo Source: Twitter)

एशिया कप 2022 की शुरुआत श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान के बीच दुबई के मैदान पर खेले गए ग्रुप-बी के पहले मुकाबले के साथ हो चुकी है। जिसमें अफगानिस्तान की टीम ने मैच को एकतरफा तरीके से 8 विकेट से मात देने के साथ अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है। इस मुकाबले में अफगानिस्तान टीम के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंकाई टीम को 19.4 ओवरों में सिर्फ 105 रनों पर समेट दिया। जिसके बाद अफगान बल्लेबाजों ने 11 ओवर में ही 2 विकेट के नुकसान पर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया।

फजलहक फारुकी ने दिखाया कमाल और कप्तान नबी के अलावा मुजीब का मिला साथ

अफगानिस्तानी टीम के कप्तान मोहम्मद नबी ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसके बाद श्रीलंका की तरफ से पारी की शुरुआत करने उतरे पथुम निसांका और कुसल मेंडिस टीम को अच्छी शुरुआत देने में कामयाब नहीं हो सके। जिसमें श्रीलंका ने पहले ओवर की आखिरी की 5वीं और आखिरी गेंद पर लगातार 2 विकेट सिर्फ 3 के स्कोर पर ही गंवा दिए।

इसके बाद दूसरे ओवर में भी टीम 6 रन पर पहुंची थी कि तीसरा विकेट निसांका के रूप में गंवा दिया। जिससे टीम पहले 6 ओवर में जहां सिर्फ 41 रन ही बना सकी वहीं 3 विकेट भी गंवा चुकी थी। लेकिन जब ऐसा लगा कि श्रीलंका की टीम मैच में वापसी कर रही है उसी समय टीम ने अपने 3 विकेट और जल्दी गंवा दिए। जिससे 69 के स्कोर तक 7 विकेट हो गए।

यहां से भानुका राजपक्षे ने जहां 38 रन की पारी वहीं करुणारत्ने ने 31 रनों की पारी जरूर खेली जिससे श्रीलंका की टीम 100 का स्कोर तो पार करने में कामयाब रही लेकिन 19.4 ओवर में टीम 105 के स्कोर पर सिमट गई। अफगानिस्तान की तरफ से गेंदबाजी में फजलहक फारुखी ने 3 जबकि मुजीब और नबी ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।

जजई और गुरबाज ने दिलाई बेहद आसान जीत

106 के आसान स्कोर का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान टीम के ओपनिंग बल्लेबाज हजरतुल्लाह जजई और रहमनुल्लाह गुरबाज ने धमाकेदार शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 83 रनों की साझेदारी करते हुए पूरी तरह से टीम की जीत को पक्का कर दिया। गुरबाज 18 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्कों की मदद से 40 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

वहीं जजई ने नाबाद 37 रनों की पारी खेलते हुए टीम को 8 विकेट से जीत दिलाकर वापस लौटे। अफगानिस्तान टीम ने इस लक्ष्य को 10.1 ओवर में हासिल करते हुए अंकतालिका में अपना खाता भी खोल लिया। अब अफगानिस्तान की टीम को अपना अगला मुकाबला 30 अगस्त को बांग्लादेश के खिलाफ शारजाह के मैदान पर खेलना है।

यहां पर देखिए अफगानिस्तान टीम की जीत पर सोशल मीडिया पर सभी ने दी किस तरह से प्रतिक्रिया:

https://twitter.com/muhammadkami4/status/1563570581982699520

https://twitter.com/codedaatma/status/1563570023054311424

close whatsapp