गुजरात टाइटंस की टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स को दी 8 रनों से करीबी मात तो सोशल मीडिया पर देखने को मिली यह प्रतिक्रिया
हार्दिक पांड्या ने इस मैच में शानदार 67 रनों की पारी खेली।
CricTrackerजूनियर स्टाफ लेखिका
अद्यतन - अप्रैल 23, 2022 8:18 अपराह्न
Advertisement
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 सीजन का 35वां लीग मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच में मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेला गया जिसमें गुजरात टाइटंस की टीम ने 8 रनों की जीत जीत हासिल करते हुए एक बार फिर से अंकतालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया है। इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान हार्दिक पांड्या के शानदार 67 रनों की पारी की बदौलत 20 ओवरों में 156 रन का स्कोर बनाने में सफल रही।
हार्दिक पांड्या की कप्तानी पारी ने पहुंचाया टीम को लड़ने लायक स्कोर तक
गुजरात टाइटंस टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतने के बाद इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जिसके बाद टीम की तरफ से पारी की शुरुआत करने उतरे शुभमन गिल और रिद्धिमान साहा टीम को बेहतर शुरुआत देने में नाकाम रहे और गिल के रूप में गुजरात की टीम ने अपना पहला विकेट 8 के स्कोर पर गंवा दिया। इसके बाद नंबर-3 पर बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए कप्तान हार्दिक पांड्या ने स्कोर को गति देने के साथ टीम को मजबूती की तरफ लेकर जाने का काम किया।
जिसके बाद गुजरात टाइटंस की टीम ने 83 के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट रिद्धिमान साहा के तौर पर गंवाया जो 25 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वहीं हार्दिक एक छोर से लगातार तेजी के साथ रन बनाते रहे और 133 के स्कोर पर गुजरात टाइटंस को तीसरा झटका लगा जब पांड्या 49 गेंदों में 67 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद GT के काफी तेजी से विकेट गिरने का सिलसिला देखने को मिला जिससे टीम 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाने में ही सफल हो सकी। KKR की तरफ से गेंदबाजी में रसल ने 4, साउदी ने 3 जबकि उमेश यादव ने 1 विकेट हासिल किया।
शुरू से गंवाए विकेट और रसल की पारी भी गई बेकार
157 के स्कोर का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के लिए शुरुआत काफी खराब रही जिसमें टीम को पहला झटका 5 के स्कोर पर सैम बिलिंग्स के रूप में लगा वहीं 10 के स्कोर पर टीम ने अपना दूसरा विकेट सुनील नारायण के रूप में भी गंवा दिया। जिसके बाद 16 के स्कोर पर नितीश राणा के रूप में KKR की टीम को तीसरा बड़ा झटका लगा। जिसके बाद टीम को कप्तान श्रेयस अय्यर से एक बड़ी पारी की उम्मीद सभी को थी, लेकिन वह भी 12 रन बनाकर यश दयाल को अपना विकेट दे बैठे।
यहां से KKR की टीम के लिए मैच में वापसी करना काफी मुश्किल भरा हो गया था, लेकिन वेंकटेश अय्यर और रिंकू सिंह की जोड़ी ने किसी तरह स्कोर को 79 तक पहुंचाकर टीम को मैच में वापस लाने की कोशिश की लेकिन रिंकू जहां 35 वहीं वेंकटेश 17 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
यहां से सभी की नजरे आंद्रे रसल पर टिक गई थी, जो टीम को जीत के काफी करीब तक लेकर तो गए लेकिन 25 गेंदों में 48 रनों की पारी खेलकर जब वह आउट हुए तो KKR की उम्मीद भी खत्म हो गई। गुजरात के लिए इस मैच में राशिद खान, मोहम्मद शमी और यश दयाल ने 2-2 विकेट हासिल किए।
यहां पर देखिए गुजरात टाइटंस की जीत पर सोशल मीडिया में सभी ने दी क्या प्रतिक्रिया:
Tell kro hardik bhai pic.twitter.com/goNHOHSabV
— Aman_Chain 😷 Mask Man (@Amanprabhat9) April 23, 2022
Andre Russell to bowler after he was declared not out due to a no-ball. pic.twitter.com/cyE7mIlUKj
— Pakchikpak Raja Babu (@HaramiParindey) April 23, 2022
Shreyas Iyer after scoring 12 in 15 balls. #KKRvGT pic.twitter.com/gstPsxxvT2
— Jesse Pinkman 4.0 🌈 (@Mayhememe) April 23, 2022
#KKRvGT
Russell the 20th over specialist pic.twitter.com/ea69ODhB5J— 마륵 타망😷😷 (@_Marktamang) April 23, 2022
Rinku Singh batting pe agya fraaaands 😭😭 pic.twitter.com/a5Fg0TYKF0
— DK Popa (@DK_Popa_) April 23, 2022
#IPL2022 #GTvKKR #TATAIPL
Kung Fu Pandya 😎 pic.twitter.com/zLU1mDHEd5— A K i B (@akibaliii) April 23, 2022
Russell and Rinku in last overs#KKRvGT pic.twitter.com/SHLWkFRwYS
— ⚡R D 📖 (@therdmeme) April 23, 2022
Rusell to his wickets column#KKRvGT pic.twitter.com/vb47hDdSoE
— RAHUL (@Rahul_GOAT) April 23, 2022
Two Gujaratis who make life of "Iyers" problematic pic.twitter.com/kNxrrdePLn
— 🤷🏻♂️Aashu (@aashu__31) April 23, 2022
Other captains watching Hardik Pandya pic.twitter.com/MVX2RoaWGa
— Sagar (@sagarcasm) April 23, 2022
That's a top all-round performance by Dre Russ! Took @KKRiders close to the finish line, but couldn't see it all the way through! Great stuff @Russell12A 👌👌👌 @gujarat_titans is sitting comfortably at the top of the table 👏👏 #IPL2022 #GTvKKR
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) April 23, 2022
It’s not easy for a bowler to hold his nerves, especially against power hitting. Well done #AlzarriJoseph and #GujaratTitans #KKRvsGT #ipl2022 #CricketTwitter
— Pragyan Ojha (@pragyanojha) April 23, 2022
Talk about taking a pressure catch….Lockie Ferguson 👏🏽👏🏽 @gujarat_titans some how finding a way to put themselves in positions to win #IPL2022 #GTvKKR
— Lisa Sthalekar (@sthalekar93) April 23, 2022
Looks a different ball game when the ball's whistling past at 140+ n the pitch has a lil bounce. #lovingit
— Deep Dasgupta (@DeepDasgupta7) April 23, 2022
Ohhh Dre Russ… no fuss! Four-for-5-in-6! Simply sensational matey 👏🔥 @Russell12A #IPL2022 pic.twitter.com/F2yW3ZfUBy
— Danny Morrison (@SteelyDan66) April 23, 2022
Other KKR bowlers vs Russell 😅 #GTvKKR #IPL2022 pic.twitter.com/F2bzRZfCwy
— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) April 23, 2022
Love to see a young cricketer enjoy his fielding and does it with as much enthusiasm and excellence as Rinku Singh.
— Ian Raphael Bishop (@irbishi) April 23, 2022
You can immediately see how much difference Tim Southee (4-0-24-3) has made to the KKR bowling. Allowed Shreyas to finish Umesh off by 11th over, and despite Narine having his first off day and Hardik batting well, KKR didn't allow GT to get away. #GTvKKR #IPL2022
— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) April 23, 2022
Indian fans would be delighted to see Hardik Pandya back in form
But can’t say the same about ‘Mumbai Indians’ fans after they released him. #KKRvsGT #TATAIPL pic.twitter.com/xk6e5ZBRwQ
— Amit Mishra (@MishiAmit) April 23, 2022
"How will @hardikpandya7 manage his all-round workload + Captaincy?"
Meanwhile Hardik 😎 #GTvKKR #IPL2022 pic.twitter.com/NOV1MbdTHN
— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) April 23, 2022
Advertisement