वनडे सीरीज में भारतीय महिला टीम ने किया श्रीलंका का सूपड़ा साफ, 3-0 श्रृंखला को किया अपने नाम
पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय महिला टीम ने बनाए थे 255 रन।
अद्यतन - जुलाई 7, 2022 6:28 अपराह्न

भारत ने गुरुवार, 7 जुलाई को पल्लेकल में खेले गए तीसरे और अंतिम एकदिवसीय मैच में बड़ी जीत दर्ज की और श्रीलंका के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया। भारत ने श्रीलंका के सामने 256 रनों का कठिन लक्ष्य रखा था, लेकिन लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम 39 रन से यह मुकाबला हार गई। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत बेहद खराब हुई, टीम की सलामी बल्लेबाज विष्मा गुणारत्ने जल्द ही पवेलियन लौट गई, लेकिन कप्तान चमारी अट्टापट्टू और हसीनी परेरा ने पारी को आगे बढ़ाया। श्रीलंकाई कप्तान अपनी पारी को ज्यादा देर तक आगे नहीं बढ़ा सके और 11वें ओवर में आउट हो गए। श्रीलंका के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों को भी इस मैच में अच्छी शुरुआत मिली लेकिन उसके बावजूद कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया।
भारतीय गेंदबाज नियमित अंतराल पर विकेट चटकते रहे। हालांकि नीलाक्षी डी सिल्वा ने 48 रन की पारी खेलकर अंत में कुछ हद तक अपनी टीम को मैच में वापस लाने की कोशिश की लेकिन दूसरे छोर पर उन्हें किसी का भी साथ नहीं मिला और अंत में पूरी श्रीलंकाई टीम 216 रनों पर ऑलआउट हो गई। भारत की तरफ से राजेश्वरी गायकवाड़ ने तीन विकेट लिए, जबकि पूजा वस्त्राकर और मेघना सिंह ने दो-दो विकेट लिए।
हरमनप्रीत और पूजा वस्त्राकर की पारी के बदौलत भारत ने बनाया सम्मानजनक स्कोर
इससे पहले श्रीलंका ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। भारत की पारी की शुरुआत अच्छी रही लेकिन सातवें ओवर में स्टार ओपनर स्मृति मंधाना आउट हो गई। हालांकि शेफाली वर्मा ने एक छोर से आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखा और तीसरे विकेट के लिए यास्तिका भाटिया के साथ 59 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। शेफाली ने लगातार दूसरी अर्धशतकीय पारी खेली।
हालांकि एक वक्त भारत भी 124 रन के स्कोर पर छह विकेट गंवाकर मुश्किल में नजर आ रहा था। लेकिन कठिन समय में कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 75 रनों की जबरदस्त पारी खेली और ऑलराउंडर पूजा वस्त्राकर ने उनका भरपूर साथ दिया। उन्होंने वनडे क्रिकेट में अपना तीसरा अर्धशतक बनाया। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 97 रनों की अमूल्य साझेदारी की और इसी वजह से भारतीय टीम बोर्ड पर 255 रन बनाने में कामयाब रही।
भारत की जीत पर फैंस ने दिए कुछ ऐसे रिएक्शन
https://twitter.com/SpreadHarmanism/status/1545009784625147904?s=20&t=pcBNZGQmFvFB0j2SkYGJEg
Harmanpreet Kaur stations herself as a widish first slip – the lone fielder in the cordon – for offspinner Deepti Sharma in the… 𝟐𝟖𝐭𝐡 𝐨𝐯𝐞𝐫 of Sri Lanka's chase. Same combination being tried out in the 30th, too.#SLvIND | #SLWvINDW
— Annesha Ghosh (@ghosh_annesha) July 7, 2022
From RR of 5.73 at the end of 11 Overs to RR of 4.73 at the end of 15 overs, Athapaththu's wicket has dented SL's innings !! #SLWvINDW
— Mustafa Moudi (@Mustafamoudi) July 7, 2022
https://twitter.com/somnath20094585/status/1545016176282984449?s=20&t=HfmmVpl5NcMxzKIgnu4TJg
India thrash Sri Lanka in Women's ODI. India 255-9 and Sri Lanka 216 all out. India win by 39 Runs and win the series 3-0. Australia win test series in pakistan. Two weakest team and national of Asia.🇮🇳 #china #SLWvINDW #Cricket #PAKvSL #PakistanCricket
— Akash Rajput (@AkashRaaajput) July 7, 2022
What a knock @Vastrakarp25 👏🏻
What a fight back from #TeamIndia #SLWvINDW— Vaishali Bhutda (@Iam_Vaishali) July 7, 2022
Clean Sweep by 🇮🇳
Sri Lanka tried their best but it was all around performance @BCCIWomen especially the all round batting skills and most of the bowlers chipped in and put the brakes on the Sri Lanka batters . #BCCIWomen #SLWvINDW— Nooshin AL Khadeer (@NooshinKhadeer) July 7, 2022
Brilliant finish @Vastrakarp25 alongside top 75 from skipper @ImHarmanpreet. Wanted 250 and have got 5 extra! #SLWvINDW
— Reema Malhotra (@ReemaMalhotra8) July 7, 2022
🇮🇳🇱🇰 A SOLID START! Shafali missed out on a well-deserved 50 but she looked superb in full swing 🙌🏼
📸 Getty • #SLvIND #SLWvINDW #INDvsSL #INDvSL #TeamIndia #shafaliverma #BharatArmy pic.twitter.com/fuTAXi4iSO
— The Bharat Army (@thebharatarmy) July 7, 2022
What a great ODI series for India's new Full Time skipper Harmanpreet Kaur!
Won the Player of the Match in 3rd ODI ✅
Won the Player of the Series for her all round show throughout the ODI series ✅
Many more to come @ImHarmanpreet 🏆#SLvIND#SLWvINDW pic.twitter.com/tw0CP5nG0r
— Nilesh G (@oye_nilesh) July 7, 2022