हैरी ब्रुक की शतकीय पारी के दम पर मिली लाहौर कलंदर्स को अहम जीत तो सोशल मीडिया पर फैंस ने ऐसे व्यक्त की अपनी प्रतिक्रिया - क्रिकट्रैकर हिंदी

हैरी ब्रुक की शतकीय पारी के दम पर मिली लाहौर कलंदर्स को अहम जीत तो सोशल मीडिया पर फैंस ने ऐसे व्यक्त की अपनी प्रतिक्रिया

हैरी ब्रुक ने नाबाद 102 रनों की शानदार पारी खेली।

Harry Brook. (Photo Source: Twitter)
Harry Brook. (Photo Source: Twitter)

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2022 के सीजन का 27वां मुकाबला लाहौर कलंदर्स और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच में खेला गया। इस मैच में हैरी ब्रुक की शानदार शतकीय पारी के दम पर लाहौर कलंदर्स की टीम ने अहम जीत दर्ज करने के साथ पहले 2 स्थानों पर लीग चरण मुकाबले खत्म होने तक अपनी जगह को लगभग सुनिश्चित कर लिया है।

हैरी ब्रुक की एकतरफा पारी के आगे बेबस दिखे इस्लामाबाद यूनाइटेड के गेंदबाज

लाहौर कलंदर्स की टीम ने इस अहम मुकाबले में टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जिसके बाद टीम के शुरुआती 3 विकेट सिर्फ 12 के स्कोर तक पवेलियन लौट गए थे। यहां से फखर जमान और हैरी बुक्र ने पारी को संभालने का काम किया और स्कोर को 100 के पार लेकर गए। फखर 51 रन बनाकर पवेलियन लौटे लेकिन हैरी ने एक छोर को संभाले रखा और लगातार रनों की गति बढ़ाने का काम किया।

हैरी ब्रुक को पहले सोहेल अख्तर और फिर डेविड वीजे का साथ मिला जिसकी बदौलत लाहौर कलंदर्स की टीम ने 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 197 रन पर पहुंच गई। हैरी ब्रुक अंत तक नाबाद रहते हुए 49 गेंदों में 102 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं इस्लामाबाद यूनाइटेड टीम के लिए फहीम अशरफ ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए।

शुरू से ही लड़खड़ा गई इस्माबाद यूनाइटेड

198 रनों के स्कोर का पीछा करने उतरी इस्लामाबाद यूनाइटेड टीम शुरू से ही लड़खड़ाते हुए दिखाई दी। जिसमें 27 के स्कोर तक टीम ने 2 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद लियम डॉसन ने पारी को थोड़ा संभालने की कोशिश की लेकिन इससे कोई खास लाभ नहीं मिला क्योंकि रनों की गति लगातार काफी धीमी देखने को मिली। इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम लगातार अंतराल पर विकेट गंवाती चली गई जिससे 20 ओवरों में टीम 9 विकेट के नुकसान पर 131 रन ही बना सकी। जिससे टीम को 66 रनों से बड़ी हार का सामना करना पड़ा।

इस जीत के साथ ही लाहौर कलंदर्स की टीम के अब अंकतालिका में 12 अंक हो चुके हैं और वह लीग मैचों के समाप्त होने के बाद नंबर-2 के लिए अपनी जगह को लगभग पक्की कर चुके हैं। वहीं इस मुकाबले में लाहौर कलंदर्स की टीम के लिए शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, जमान खान और राशिद खान ने 2-2 विकेट हासिल किए।

यहां पर देखिए लाहौर कलंदर्स टीम की जीत में सोशल मीडिया पर आई क्या प्रतिक्रिया:

https://twitter.com/RN31888/status/1495103290232963073

https://twitter.com/Itx_MiRza_/status/1495103156472143877

close whatsapp