CWG 2022: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को रोमांचक मैच में हराकर के फाइनल में बनाई जगह
पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय महिला टीम ने बनाए थे 164 रन।
अद्यतन - अगस्त 6, 2022 7:28 अपराह्न

भारतीय महिला क्रिकेट टीम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गई है। सेमीफाइनल में मेजबान इंग्लैंड को 4 रन से हराकर टीम इंडिया ने क्रिकेट में कम से कम सिल्वर मेडल पक्का कर लिया है। फाइनल में टीम इंडिया की भिड़ंत ऑस्ट्रेलिया यह न्यूजीलैंड में से किसी एक से होगी।
मुकाबले की बात करें तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को उनके सलामी बल्लेबाजों ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई। पहले विकेट के लिए स्मृति मंधाना ने शेफाली वर्मा (15) के साथ 76 रनों की साझेदारी की। मंधाना ने सिर्फ 23 गेंदों में रिकॉर्ड अर्धशतक लगाया और 32 गेंदों में 61 रन बनाकर आउट हो गई। शानदार शुरुआत मिलने के बाद मिडिल ओवर्स में भारतीय पारी लड़खड़ाती हुई नजर आई।
दोनों ओपनर के पवेलियन लौटने के बाद हरमनप्रीत कौर भी 20 रन बनाकर आउट हुईं। जेमिमा रॉड्रिग्स ने 31 गेंदों में 44 रनों की तेज़ पारी खेली वहीं दीप्ति शर्मा ने 22 रन बनाये। इस तरह भारत की टीम 20 ओवर खेलने के बाद 164 रन बनाने में कामयाब रही। इंग्लैंड की तरफ से फ्रेया केम्प ने सबसे अधिक दो विकेट लिए।
भारतीय गेंदबाजों ने दबाव में किया अच्छा प्रदर्शन
लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत की भी शुरुआत अच्छी रही। लेकिन उनकी टीम नियमित अंतराल पर विकेट भी गंवाती रही। इंग्लिश टीम की तरफ से डेनियल वायट 35, सोफिया डंकली 19 और एलिस कैप्सी 13 रन बनाकर आउट हुईं। कप्तान नैटली सीवर (43 गेंद 41) और एमी जोंस (24 गेंद 31) ने चौथे विकेट के लिए 54 रन जोड़कर टीम के जीत की उम्मीदों को बनाए रखा।
आखिरी ओवर में इंग्लैंड को जीत के लिए 14 रनों की जरूरत थी। मैच में स्लो ओवर रेट के कारण अंपायर ने भारतीय टीम पर पेनल्टी भी लगाई। स्लो ओवर रेट की वजह से आखिरी ओवर में भारत को एक अतिरिक्त खिलाड़ी 30 गज के घेरे में रखना पड़ा। हालांकि इंग्लिश की टीम इसका फायदा नहीं उठा सकी और अंत में उन्हें चार रन से हार का सामना करना पड़ा।
सेमीफाइनल मुकाबले में मिले जीत के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने दिए कुछ ऐसे रिएक्शन
A 'Jem' of a win that'll remain in our 'Smriti' for a long time. Beating England in August extra special 😊 🇮🇳 #ENGvIND #CWG2022 pic.twitter.com/dnsfKsmbLP
— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) August 6, 2022
Indiaaaaa Indiaaaaa 🇮🇳 #GoForGold
— Aakash Chopra (@cricketaakash) August 6, 2022
Jemi is playing a Gem. 🥳🤩 #IndWvEngW
— Aakash Chopra (@cricketaakash) August 6, 2022
👀 Time for WIFI to be down in Birmingham, @TheBarmyArmy ?#B2022 #INDvENG #BharatArmy
— The Bharat Army (@thebharatarmy) August 6, 2022
Yesssss!! What a memorable win … Now go for gold, your fans are cheering on 🙌🏻🙌🏻 #indvseng #CWG2022 pic.twitter.com/odSTb9sK3i
— Jatin Sapru (@jatinsapru) August 6, 2022
England have managed to squeeze a little, but their next danger player is Kaur who seems to be away now #ENGvIND
— Lisa Sthalekar (@sthalekar93) August 6, 2022
Can we scout another @Deepti_Sharma06? I hope there are many young girls out there who want to emulate what she is doing
— Harsha Bhogle (@bhogleharsha) August 6, 2022
14 of the last over! @debasissen @SouvikNaha come on scream! Win this for India.
— Boria Majumdar (@BoriaMajumdar) August 6, 2022
Jemimah Rodrigues's last 2 innings in this Commonwealth games – 56*(46) & 44*(31).
— Tanuj Singh (@ImTanujSingh) August 6, 2022
England have used 7 bowlers in the first 8 overs itself at Commonwealth Games Semi Finals against India.
Courtesy – Smriti Mandhana.
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) August 6, 2022
India have qualified for the Final of Commonwealth Games 2022.
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) August 6, 2022
🇮🇳🇮🇳#B2022 pic.twitter.com/TRENEnwp47
— BCCI Women (@BCCIWomen) August 6, 2022