BAN vs NZ: विलियमसन ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में जड़ा 29वां शतक, तो फैंस ने दिए जबरदस्त रिएक्शन  - क्रिकट्रैकर हिंदी

BAN vs NZ: विलियमसन ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में जड़ा 29वां शतक, तो फैंस ने दिए जबरदस्त रिएक्शन 

इस समय बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच सिल्हट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। 

Kane Williamson (Image Credit- Twitter X)
Kane Williamson (Image Credit- Twitter X)

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम इस समय बांग्लादेश दौर पर है। तो वहीं इस समय बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच सिल्हट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, सिल्हट में खेला जा रहा है। आज 29 नवंबर, बुधवार को इस पहले टेस्ट मैच का दूसरा दिन समाप्त हुआ।

तो वहीं मैच के इस दिन कीवी टीम के कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन (Kane Williamson) ने अपने टेस्ट करियर का 29वां शतक जड़ा। दूसरी ओर, विलियमसन की इस शानदार पारी पर फैंस सोशल मीडिया के माध्यम से जमकर रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं।

बता दें कि न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करने वाली बांग्लादेश को आज 310 रनों पर रोक दिया और बल्लेबाजी करना शुरू किया। हालांकि, टीम ने 44 रनों के अंदर ही अपने दोनों ओपनर बल्लेबाज टाॅम लाथम (21) और डेवाॅन काॅन्वे (12) के विकेट गंवा दिए। तो वहीं इसके बाद बल्लेबाजी करने आए केन ने एक छोर संभाल कर रखा और डेरिल मिचेल (41) के साथ चौथे विकेट के लिए 66 रनों की साझेदारी।

इसके बाद केन ने ग्लेन फिलिप्स (42) ने साथ छठे विकेट के लिए 78 रनों की साझेदारी कर, टेस्ट क्रिकेट में अपने 29वें शतक को पूरा किया। तो वहीं दिन की समाप्ति पर न्यूजीलैंड ने 84 ओवर बाद 266 रन बना लिए है। कायल जैमिंसन 7* और टिम साउदी 1* रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दूसरी ओर, बांग्लादेश की ओर से तैजुल इस्लाम को सबसे ज्यादा 4 और शौरीफुल इस्लाम, मेहदी हसन मिराज, नईम खान व मोमिनुल हक को 1-1 विकेट मिला।

देखें फैंस ने केन विलियमसन के शतक पर किस तरह दिए रिएक्शन

https://twitter.com/YouBearsssssss/status/1729815132501319964?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1729815132501319964%7Ctwgr%5Eb0cd46f8211adc654c77b9c1489b29925612b3be%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Ftwitter-reactions-cricket%2Ftwitter-reactions-williamson-taijul-shine-in-sylhet-as-bangladesh-leave-door-ajar-on-day-2%2F

https://twitter.com/Saabir_Saabu01/status/1729815978970612076?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1729815978970612076%7Ctwgr%5Eb0cd46f8211adc654c77b9c1489b29925612b3be%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Ftwitter-reactions-cricket%2Ftwitter-reactions-williamson-taijul-shine-in-sylhet-as-bangladesh-leave-door-ajar-on-day-2%2F

https://twitter.com/GautamAditya16/status/1729816390884856306?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1729816390884856306%7Ctwgr%5Eb0cd46f8211adc654c77b9c1489b29925612b3be%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Ftwitter-reactions-cricket%2Ftwitter-reactions-williamson-taijul-shine-in-sylhet-as-bangladesh-leave-door-ajar-on-day-2%2F

ये भी पढ़ें- ‘उसे चोट लगी है और सही नहीं लगा होगा’ Jasprit Bumrah की गुप्त इंस्टाग्राम स्टोरी पर K Srikkanth

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?