गुजरात टाइटंस की टीम ने लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को 62 रनों से मात देते हुए IPL 2022 सीजन के प्लेऑफ में अपनी जगह को किया पक्का
शुभमन गिल ने इस मुकाबले में 63 रनों की शानदार नाबाद पारी खेली।
CricTracker जूनियर स्टाफ लेखिका
अद्यतन - मई 10, 2022 11:17 अपराह्न
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 सीजन का 57वां लीग मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच में पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेला गया। जिसमें गुजरात टाइटंस की टीम ने इस मुकाबले को 62 रनों से अपने नाम करते हुए इस सीजन में प्लेऑफ के लिए जगह पक्की करने वाली पहली टीम बन गई है। इस मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाए थे, जिसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम सिर्फ 82 रन बनाकर सिमट गई।
शुभमन गिल ने खेली एक छोर से अहम पारी और टीम को पहुंचाया लड़ने लायक स्कोर तक
गुजरात टाइटंस टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या ने इस मुकाबले में टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जिसके गुजरात की तरफ से पारी की शुरुआत करने उतरे शुभमन गिल और रिद्धिमान साहा टीम को अच्छी शुरुआत देने में कामयाब नहीं हो सके जिसमें टीम को पहला झटका 8 के स्कोर पर साहा के रूप में लगा। वहीं इसके बाद GT की टीम को दूसरा झटका 24 के स्कोर पर मैथ्यू वेड के रूप में लगा जो सिर्फ 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
इसके बाद गुजरात टाइटंस टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या से एक बड़ी पारी की उम्मीद सभी को थी, लेकिन वह 11 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि यहां से गिल ने डेविड मिलर के साथ मिलकर स्कोर को तेजी के साथ बढ़ाया जिससे गुजरात की टीम 100 रनों के पार पहुंचने में कामयाब रही। 20 ओवरों के समाप्त होने पर गुजरात टाइटंस टीम ने 4 विकेटे के नुकसान पर 144 रन बनाए जिसमें शुभमन गिल के नाबाद 63 रनों ने काफी अहम भूमिका अदा की। वहीं मिलर ने 26 जबकि राहुल तेवतिया ने 22 नाबाद रन बनाए।
गुजरात के गेंदबाजों ने दिखाया कमाल और टीम को दिलाई बड़ी जीत
145 रनों के स्कोर का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही जिसमें टीम को पहला झटका 19 के स्कोर पर क्विंटन डी कॉक के रूप में लगा वहीं 24 के स्कोर पर टीम ने कप्तान केएल राहुल का भी विकेट गंवा दिया। यहां से लखनऊ के लिए जहां रन बनाना मुश्किल हो रहा था, वहीं गुजरात टाइटंस टीम के गेंदबाज लगातार उन पर बड़ा शॉट खेलने का दबाव बना रहे थे। जिसके चलते टीम लगातार अंतराल पर विकेट गंवाने लगी।
दीपक हुड्डा के 27 रनों को छोड़ दिया जाए तो उसके अलावा लखनऊ की टीम से कोई अन्य बल्लेबाज अधिक समय तक पिच पर नहीं बिता सका। जिसके चलते पूरी टीम 13.5 ओवरों में सिर्फ 82 रन बनाकर सिमट गई। वहीं गुजरात टाइटंस की टीम से गेंदबाजी में राशिद खान ने 4 जबकि यश दयाल और साई किशोर ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।
यहां पर देखिए गुजरात टाइटंस की जीत पर सोशल मीडिया पर सभी ने दी क्या प्रतिक्रिया:
#LSGvGT pic.twitter.com/niTQnX6Md8
— Cricket wala ladka (@cricketwalaldka) May 10, 2022
Izzat se to haaro bhai km se km 😭#LSGvsGT pic.twitter.com/EkwCYbrENQ
— Cricket wala ladka (@cricketwalaldka) May 10, 2022
#LSGvsGT pic.twitter.com/KFwPae0vsg
— cheers lynn (@AvtarGoswami2) May 10, 2022
Keep Calm and Believe in Ashish Nehra#LSGvsGT pic.twitter.com/naaW66egSQ
— Ritik (@Ritik_agarwal2) May 10, 2022
“Dil chota na kar, national champ se haara hai” moment in ipl pic.twitter.com/z7JsXbV17E
— woke (@hawashmi) May 10, 2022
Table topper #GTvsLSG pic.twitter.com/3oS3V8fDxo
— Kamina (@bittu7664) May 10, 2022
#KLRahul team's right now after #LSGvGT match …… pic.twitter.com/JoB9LPZFlQ
— memes_hallabol (@memes_hallabol) May 10, 2022
When you're having a good day and suddenly think about how one man stood between us beating the table toppers. pic.twitter.com/yd3QKQmsOJ
— Heisenberg ☢ (@internetumpire) May 10, 2022
Gautam Gambhir to Andy Flower while giving belt treatment to LSG batters: pic.twitter.com/du7cu9XyHu
— Shivani Shukla 🏏 (@iShivani_Shukla) May 10, 2022
Hardik after making GT the first team to qualify in his debut captaincy season: #GTvLSG #IPL2022 pic.twitter.com/hSQBeAE3F9
— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) May 10, 2022
Saru Che !!! @Gujaratitans congratulations on qualifying in your first year of #IPL2022 well done guys !
Tough wicket to bat on but very well played @ShubmanGill showing great signs of maturity 👍
Bowlers winning the game with some top spells by @MdShami11 and @rashidkhan_19
— Yuvraj Singh (@YUVSTRONG12) May 10, 2022
Brilliant, brilliant win this @gujarat_titans Champion stuff 👏 👏! Top spell by @rashidkhan_19 and a great first game for Sai Kishore. Congratulations on being the first team to qualify. Nehra ji muskuraiyeee pahunch gaye play off ch 🕺 #IPL2022 #GTvsLSG pic.twitter.com/mLfE3zPDuD
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) May 10, 2022
Superb Performance King 👑 @rashidkhan_19 Your is The Real Game Changer Congratulation on Your Today performance in IPL 4 ,24,4 pic.twitter.com/s0OMlaO44J
— Mirwais Ashraf (@MirwaisAshraf16) May 10, 2022
Well done @saik_99 ! What a debut. #GTvsLSG
— Abhinav Mukund (@mukundabhinav) May 10, 2022
Gujaratis on top. Many congratulations to the franchise and the team for qualifying for the playoffs. Bowling was top class! @gujarat_titans
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) May 10, 2022
Hardik after making GT the first team to qualify in his debut captaincy season: #GTvLSG #IPL2022 pic.twitter.com/hSQBeAE3F9
— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) May 10, 2022
Congratulations Sai Kishore on your first ipl wicket. Many more to come.
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) May 10, 2022
This is an appreciation tweet for Mohsin Khan. He is hardly bowling any bad balls these days. If he gets proper guidance and training he can easily be India’s left hand pacer. One we are looking desperately after Zaheer Khan. #LSGvGT #TATAIPL2022 pic.twitter.com/UAuB3Q6w2Y
— Amit Mishra (@MishiAmit) May 10, 2022
Gujarat Titans become the first team to qualify for the play-offs of IPL 2022.
— Johns. (@CricCrazyJohns) May 10, 2022
Wow! #GujaratTitans..Just wow. That was some performance!
— Harsha Bhogle (@bhogleharsha) May 10, 2022