BAN vs NZ: बांग्लादेश की शानदार गेंदबाजी के बाद न्यूजीलैंड मुश्किल में, फैंस ने चौथे दिन का खेल खत्म होने पर दिए खास रिएक्शन  - क्रिकट्रैकर हिंदी

BAN vs NZ: बांग्लादेश की शानदार गेंदबाजी के बाद न्यूजीलैंड मुश्किल में, फैंस ने चौथे दिन का खेल खत्म होने पर दिए खास रिएक्शन 

चौथे दिन न्यूजीलैंड ने 113 रन बनाए और 7 विकेट गंवाए

Bangladesh vs New Zealand, 1st Test (Image Credit- Twitter X)
Bangladesh vs New Zealand, 1st Test (Image Credit- Twitter X)

BAN vs NZ 1st Test, Day 4: बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच सिल्हट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में जारी पहले टेस्ट मैच का आज 1 दिसंबर को चौथा दिन समाप्त हुआ। दिन की समाप्ति पर मेजबानी टीम ने कीवी टीम पर मजबूत पकड़ बना ली है। बांग्लादेश को जीत के खेल के पांचवें दिन सिर्फ 3 विकेट की जरूरत होगी, तो वहीं न्यूजीलैंड को 219 रनों की।

दिन के खेल के बारे में आपको जानकारी दें तो बांग्लादेश के लिए बल्लेबाजी की शुरूआत नजमुल हुसैन और मुशफिकुर रहीम ने क्रीज पर रहते हुए की, बांग्लादेश ने आज 3 विकेट खोकर कुल 212 रन और अपने खाते में जोड़े।

रहीम ने बांग्लादेश की दूसरी पारी में 116 गेंदों में 67 रनों की पारी खेली, तो इसके बाद बल्लेबाजी करने आए मेहदी हसन मिराज ने अर्धशतकीय पारी खेली। बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत बांग्लादेश ने दूसरी पारी में 338 रन बनाए। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड के लिए एजाज पटेल ने चार विकेट लिए तो ईश सोढ़ी को दो विकेट मिले। इसके अलावा टिम साउदी और ग्लेन फिलिप्स 1-1 विकेट मिला।

इसके बाद जब न्यूजीलैंड दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी तो उसकी शुरूआत कुछ खास नहीं रही। पहली ही ओवर में टाॅम लाथम बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके अलावा पहली पारी के शतकवीर केन विलियमसन ने 11 रन बनाए, तो हेनरी निकोल्स 2 रन बनाकर जल्दी आउट हुए।

चौथे दिन स्टंम्स के समय डेरिल मिचेल 33* और ईश सोढ़ी 7* रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। बांग्लाेदश को मैच में जीत हासिल करने के लिए 3 विकेट की जरूरत है तो वहीं न्यूजीलैंड को 219 रन बनाने होंगे।

देखें चौथे दिन की समाप्ति पर फैंस ने किस तरह दिए रिएक्शन

https://twitter.com/_FarhanMansuri/status/1730537013181325635

https://twitter.com/_FarhanMansuri/status/1730539440659902500

https://twitter.com/_FarhanMansuri/status/1730539616481030500

https://twitter.com/_FarhanMansuri/status/1730539616481030500?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1730539616481030500%7Ctwgr%5E21f5d9532d0201dcec0a728bd636d28683e213c8%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Ftwitter-reactions-cricket%2Ftwitter-reactions-new-zealand-in-spot-of-bother-following-brilliant-bowling-from-bangladesh-9306%2F

ये भी पढ़ें- SA20 के दूसरे सीजन के पहले AB de Villiers को टूर्नामेंट का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?