VHT 2022: शेल्डन जैकसन का नाबाद शतक महाराष्ट्र पर पड़ा भारी, पांच विकेट से मात देकर ट्रॉफी की अपने नाम
शेल्डन जैकसन ने 136 गेंदों में 12 चौके और 5 छक्कों की मदद से 133 रन की नाबाद मैच जिताऊ पारी खेली।
अद्यतन - दिसम्बर 2, 2022 6:19 अपराह्न
आज यानी 2 दिसंबर को खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी 2022 के फाइनल मुकाबले में सौराष्ट्र ने महाराष्ट्र को 5 विकेट से मात देकर यह कप अपने नाम किया। बता दें, यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था। विजय हजारे ट्रॉफी 2022 के इस सत्र की यह महाराष्ट्र की पहली हार है।
फाइनल मुकाबले में सौराष्ट्र ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टीम ने महाराष्ट्र के ऊपर पहली गेंद से ही दबाव बनाए रखा। महाराष्ट्र ने काफी धीमी शुरुआत की लेकिन उसके बावजूद कप्तान ऋतुराज गायकवाड के शतक की बदौलत उन्होंने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 248 रन बनाए। ऋतुराज गायकवाड ने 131 गेंदों में सात चौके और 4 छक्कों की मदद से 108 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। उनके अलावा नौशाद शेख ने 23 गेंदों में चार चौकों की मदद से 31 रन बनाए। अजीम काज़ी ने भी 37 रन का योगदान दिया।
सौराष्ट्र की ओर से चिराग जानी ने शानदार हैट्रिक ली। उन्होंने कुल अपने 10 ओवर में 43 रन देकर तीन विकेट झटके। कप्तान जयदेव उनादकट ने 10 ओवर में 25 रन देकर एक विकेट हासिल किया। प्रेरक मांकड़ और पार्थ भूट ने भी 1-1 विकेट झटका।
शेल्डन जैकसन का शतक महाराष्ट्र पर पड़ा भारी
249 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सौराष्ट्र टीम की शुरुआत काफी शानदार रही। विकेटकीपर हार्विक देसाई ने 67 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 50 रन बनाए। शेल्डन जैकसन ने 136 गेंदों में 12 चौके और 5 छक्कों की मदद से 133 रन की नाबाद मैच जिताऊ पारी खेली। उन्होंने महाराष्ट्र की टीम के किसी भी गेंदबाज को नहीं बख्शा। चिराग जानी ने 30* रन का अहम योगदान दिया।
महाराष्ट्र की ओर से मुकेश चौधरी और विक्की ओस्तवाल ने 2-2 विकेट झटके। सत्यजीत बचाव ने 1 विकेट अपने नाम किया। सौराष्ट्र ने इस लक्ष्य को 46.3 ओवर में 5 विकेट रहते हासिल कर लिया। तमाम लोगों ने उनके इस प्रदर्शन की जमकर तारीफ की। इस पूरे टूर्नामेंट में सौराष्ट्र में काफी अच्छी बल्लेबाजी की है और फाइनल में भी ऐसा ही देखने को मिला।
A Ranji title & now #VijayHazareTrophy2022 @JUnadkat the captain is also getting his name etched in Indian domestic legends history. #SAUvsMAH
— Ashish Gupta (@aapka_aasheesh) December 2, 2022
A big congratulations to the @saucricket team for winning the Vijay Hazare Trophy, proud of you guys 🤗 very well deserved 👏🏆 well-done captain @JUnadkat and the entire team and support staff on the victory, enjoy it 😊 #VijayHazareTrophy2022
— Cheteshwar Pujara (@cheteshwar1) December 2, 2022
Saurashtra beat Maharashtra in the Vijay Hazare Trophy 2022 final by five wickets.
📸: Disney + Hotstar#VijayHazareTrophy2022 pic.twitter.com/77v6GvxAdw
— CricTracker (@Cricketracker) December 2, 2022
You may troll him for his poor ipl stats but when it comes to Domestic he is pure Diamond 💎#jaydevunadkat #VijayHazareTrophy2022 pic.twitter.com/3uvIMJa0Jr
— Registanroyals (@registanroyals) December 2, 2022
Well played #Saurashtra and #Jaydev. Congratulations for winning #VijayHazareTrophy2022
Hard luck #RuturajGaikwad
— ᗪKS தமிழ் மகன் 🇮🇳 (@Deepak_k_selvam) December 2, 2022
Sheldon Jackson, Chirag Jani & Jaydev Unadkat are the heroes for Saurashtra. pic.twitter.com/uuYeA7AZ6B
— Johns. (@CricCrazyJohns) December 2, 2022
WHAT. A. WIN! 🙌 🙌
Those celebrations! 👏 👏
The @JUnadkat-led Saurashtra beat the spirited Maharashtra side to bag the #VijayHazareTrophy title 🏆
Scorecard 👉 https://t.co/CGhKsFzC4g #Final | #SAUvMAH | @mastercardindia | @saucricket pic.twitter.com/2aPwxHkcPD
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) December 2, 2022
The winning celebration of Saurashtra – beating Maharashtra in the Final of Vijay Hazare Trophy. pic.twitter.com/AccT619qqi
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) December 2, 2022
That 2️⃣nd #VijayHazareTrophy win wali feeling 🏆👏🏻💙#OneFamily #SAUvMAHpic.twitter.com/SU5neWXY5R
— Mumbai Indians (@mipaltan) December 2, 2022
Saurashtra won the #VijayHazareTrophy for the second time after 2007-08. Defeated Maharashtra by 5 wickets in the final. #SAUvMAH #CricketTwitter
— Akhil Gupta 🏏 (@Guptastats92) December 2, 2022