श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में जीत के साथ रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने एक और सीरीज में किया क्लीन स्वीप - क्रिकट्रैकर हिंदी

श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में जीत के साथ रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने एक और सीरीज में किया क्लीन स्वीप

श्रेयस अय्यर के बल्ले से एक और शानदार पारी इस टी-20 सीरीज में देखने को मिली।

Shreyas Iyer (Photo source: Twitter)
Shreyas Iyer (Photo source: Twitter)

भारत और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला 27 फरवरी को धर्मशाला के स्टेडियम में खेला गया। जिसमें श्रेयस अय्यर की मैच विनिंग नाबाद 73 रनों की पारी की बदौलत भारतीय ने इस मैच को 6 विकेट से अपने नाम करने के साथ सीरीज का अंत भी 3-0 से किया। इस मुकाबले में श्रीलंकाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में सिर्फ 146 रन ही बनाए थे।

श्रीलंका का पहले बल्लेबाजी करने का फैसला हुआ गलत साबित

श्रीलंकाई टीम के कप्तान दसुन शनाका ने तीसरे टी-20 मैच में टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस मैच को लेकर दोनों ही टीमों में कुछ बदलाव देखने को मिले जिसमें भारतीय टीम में आवेश खान और रवि बिश्नोई के अलावा मोहम्मद सिराज को टीम में शामिल किया गया। श्रीलंकाई टीम के लिए मैच की शुरुआत बिल्कुल भी अच्छी नहीं रही जिसमें उन्हें 1 के स्कोर पर ही पहला झटका लग गया।

इसके बाद 11 के स्कोर तक 3 खिलाड़ी पवेलियन की राह पकड़ चुके थे। जिसके चलते श्रीलंकाई टीम पहले 6 ओवरों में सिर्फ 18 रन ही बनाने में कामयाब हो सकी। 60 के स्कोर पर 5 विकेट गंवा चुकी श्रीलंकाई टीम की पारी को संभालने का जिम्मा कप्तान दसुन शनाका ने अपने कंधों पर उठाते हुए 38 गेंदों में नाबाद 74 रनों की शानदार पारी खेली।

जिसकी बदौलत श्रीलंका की 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाने में कामयाब रही। भारतीय टीम की तरफ से इस मैच में आवेश खान ने 2 जबकि मोहम्मद सिराज, रवि बिश्नोई और हर्षल पटेल ने 1-1 विकेट हासिल किया।

श्रेयस ने एकबार फिर से संभाला मोर्चा और लौटे जीत दिलाकर

147 के स्कोर का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को पहला झटका 6 के स्कोर पर कप्तान रोहित शर्मा के रूप में लगा जो सिर्फ 5 रन बनाकर दुष्मांता चामीरा का शिकार बन गए। हालांकि यहां से संजू सैमसन के साथ श्रेयस अय्यर ने मिलकर पहले 6 ओवरों में टीम को कोई और झटका नहीं लगने दिया और स्कोर को 47 रन पर पहुंचा दिया।

जिसके बाद 51 के स्कोर पर संजू सैमसन के पवेलियन लौटने के बाद अय्यर का साथ देने के लिए मैदान में उतरे दीपक हुड्डा ने स्कोर को गति देने का प्रयास किया। लेकिन दीपक 16 गेंदों में 21 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए। वहीं श्रेयस एक छोर पर डटे रहकर लगातार टीम को जीत की तरफ लेकर जाने का काम कर थे। जिसके बाद उन्होंने 16.5 ओवरों में भारतीय टीम को 6 विकेट से इस मैच में जीत दिला दी।

यहां पर देखिए भारतीय टीम की जीत पर सोशल मीडिया पर सभी ने दी क्या प्रतिक्रिया:

https://twitter.com/KP24/status/1497977675524321282

close whatsapp