ट्विटर प्रतिक्रियाएं: स्टुअर्ड ब्राॅड ने डेविड वाॅर्नर को टेस्ट क्रिकेट में 15वीं बार किया आउट  - क्रिकट्रैकर हिंदी

ट्विटर प्रतिक्रियाएं: स्टुअर्ड ब्राॅड ने डेविड वाॅर्नर को टेस्ट क्रिकेट में 15वीं बार किया आउट 

9 रन बनाकर आउट हुए वाॅर्नर

Stuart Broad and David Warner (Image Credit- Twitter)
Stuart Broad and David Warner (Image Credit- Twitter)

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे एशेज टेस्ट सीरीज के पहले मैच के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया टीम की शुरूआत कुछ खास नहीं रही है। बता दें कि पहले दिन चार ओवर बाद 14 रन पर कोई भी विकेट ना गंवाने वाली, ऑस्ट्रेलिया को पहले सेशन के अंदर ही इंग्लिश टीम ने तीन झटके देकर बैकफुट पर धकेल दिया है।

तो वहीं इस मैच में एक बार फिर इंग्लिश गेंदबाज स्टुअर्ट ब्राॅड ने कंगारू टीम के सलामी बल्लेबाज डेविड वाॅर्नर को अपना शिकार बनाया है। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया की पारी के 11वें ओवर की पहली गेंद पर डेविड वाॅर्नर कवर ड्राइव लगाते हुए दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हुए।

वाॅर्नर के बल्ले से महीन किनारा लेकर गेंद विकेट पर जा लगी और 9 रनों के कुल स्कोर पर वाॅर्नर को पवेलियन की ओर लौटना पड़ा। बता दें कि यह टेस्ट क्रिकेट में कुल 15वीं बार है जब स्टुअर्ड ब्राॅड ने डेविड वाॅर्नर को आउट किया है। साथ ही बता दें कि एशेज 2019 के दौरान ब्राॅड ने वाॅर्नर को कुल 8 बार पवेलियन का रास्ता दिखाया था। तो दूसरी ओर वाॅर्नर के आउट होने के बाद ट्विटर पर फैंस जमकर रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं।

उस्मान ख्वाजा ने जड़ा अर्धशतक

दूसरी ओर आपको इस टेस्ट मैच के बारे में जानकारी दें तो खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया टीम ने पहली पारी में 42 ओवर बाद 3 विकेट के नुकसान पर 124 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय अर्धशतक बनाकर उस्मान ख्वाजा 55 रन पर खेल रहे हैं तो ट्रेविस हेड 37 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। टीम अभी भी पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड से 269 रनों से पीछे है।

देखें स्टुअर्ड ब्राॅड की गेंद पर डेविड वाॅर्नर के आउट होने के बाद फैंस के रिएक्शन

close whatsapp