पेशावर जाल्मी ने रोमांचक मुकाबले में दी क्वेटा ग्लैडिएटर्स को मात को सोशल मीडिया पर देखने को मिली यह प्रतिक्रिया - क्रिकट्रैकर हिंदी

पेशावर जाल्मी ने रोमांचक मुकाबले में दी क्वेटा ग्लैडिएटर्स को मात को सोशल मीडिया पर देखने को मिली यह प्रतिक्रिया

उस्मान कादिर के शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के दम पर पेशावर जाल्मी को सीजन चौथी जीत मिली।

Peshawar Zalmi. (Photo Source: Twitter)
Peshawar Zalmi. (Photo Source: Twitter)

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2022 सीजन का 22वां मुकाबला पेशावर जाल्मी और क्वेटा ग्लैडिएटर्स की टीम के बीच में देखने को मिला। इस मुकाबले में एक समय ऐसा लगा कि क्वेटा की टीम आसानी से जीत हासिल कर लेगी लेकिन उस्मान कादिर के शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के दम पर पेशावर की टीम ने मुकाबले को 24 रनों से अपने नाम करते हुए अहम 2 अंक बटोरी और अंकतालिका में अपनी स्थिति को भी मजबूत करने का काम किया। क्वेटा की टीम से विल स्मीड ने 99 रनों की शानदार पारी जरूर खेली लेकिन वह टीम को जीत दिलाने के लिए नाकाफी साबित हुई।

शोएब मलिक और हुसैन तलत की शानदार पारी से पेशावर पहुंची बेहतर स्कोर पर

इस मुकाबले में पेशावर जाल्मी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया जिसके बाद टीम को पहला झटका 5 के स्कोर पर हजरतुल्लाह जजई के रूप में लगा वहीं 6 के स्कोर पर लियम लिविंगस्टन भी शून्य के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए। यहां से पेशावर जाल्मी की टीम की पारी संभालने का जिम्मा मोहम्मद हैरिस और शोएब मलिक ने उठाया और दोनों ने मिलकर 58 के स्कोर तक टीम को पहुंचाया। हैरिस इसके बाद 29 के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए।

शोएब मलिक को यहां से हुसैन तलात का साथ मिला जिसमें दोनों ने मिलकर ना सिर्फ स्कोर को 131 तक पहुंचाया बल्कि टीम के लिए बड़े स्कोर की नींव को भी रखने का काम किया। अंतिम के ओवरों में बेन कटिंग की 14 गेंदों में 36 रनों की शानदार पारी से पेशावर जाल्मी की टीम 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाने में सफल रही। क्वेटा ग्लैडिएटर्स की टीम से नसीम शाह ने सबसे ज्यादा 4 विकेट अपने नाम किए।

विल स्मीड की पारी पर भारी पड़ी उस्मान कादिर की गेंदबाजी

186 रनों के स्कोर का पीछा करने उतरी क्वेटा ग्लैडिएटर्स टीम के 2 अहम विकेट 29 के स्कोर तक पवेलियन लौट चुके थे। जिसके बाद विल स्मीड ने कप्तान सरफराज अहमद के साथ मिलकर स्कोर को 82 तक पहुंचा दिया। वहीं ऐसा लगने लगा कि विल टीम को एकतरफा जीत दिलाने का काम करेंगे। लेकिन उसी वक्त क्वेटा की टीम ने अचानक विकेट गंवाने शुरू कर दिए जिससे पेशावर की टीम को वापसी का मौका मिला। विल स्मीड के 99 रन बनाकर पवेलियन लौटने के साथ क्वेटा की हार भी एक तरह से पक्की हो चुकी थी। 20 ओवर समाप्त होने के साथ क्वेटा की टीम 8 विकेट के नुकसान पर 161 रन ही बना सकी और उसे 24 रनों से हार का सामना करना पड़ा। पेशावर जाल्मी की तरफ से उस्मान कादिर ने 3 जबकि सलमान इरशाद ने 2 विकेट झटके।

यहां पर देखिए पेशावर जाल्मी की जीत के बाद सोशल मीडिया पर सभी ने व्यक्त की क्या प्रतिक्रिया:

https://twitter.com/Farhan_CricInfo/status/1493656092391452672

https://twitter.com/Mohsinabbaccy/status/1493655531122311184

https://twitter.com/Its__khattak/status/1493654522123763712

close whatsapp