IPL 2022: 37 साल की उम्र में फाफ डू प्लेसिस को IPL 2022 नीलामी में शानदार डील मिलने पर फैंस ने दी प्रतिक्रियाएं - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022: 37 साल की उम्र में फाफ डू प्लेसिस को IPL 2022 नीलामी में शानदार डील मिलने पर फैंस ने दी प्रतिक्रियाएं

फाफ डु प्लेसिस के लिए दिल्ली कैप्टिकल्स (DC), चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच बिड वॉर हुआ।

Faf du Plessis. (Photo Source: Twitter/Indian Premier League)
Faf du Plessis. (Photo Source: Twitter/Indian Premier League)

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 मेगा नीलामी का पहला दिन बैंगलोर में पूरे जोश और उत्साह के साथ चल रहा है। इसी बीच, दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस ने जारी IPL 2022 मेगा नीलामी में बड़ी जीत हासिल की हैं। फाफ डु प्लेसिस को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने IPL 2022 मेगा नीलामी से पहले रिटेन नहीं करने की कीमत चुकाई हैं, क्योंकि गत IPL विजेता टीम CSK रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) से भयंकर बिड लड़ाई में शामिल होने के बावजूद सलामी बल्लेबाज को खरीद पाने में नाकामयाब रही।

फाफ डु प्लेसिस के लिए दिल्ली कैप्टिकल्स (DC) ने भी बोली लगाई थी, लेकिन अंततः RCB दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज को चुराने में कामयाब हो गई। RCB ने 7 करोड़ के मूल्य टैग के साथ फाफ डु प्लेसिस को अपनी टीम में शामिल कर लिया है, और वह बैंगलोर टीम के लिए कप्तानी के तौर पर शानदार विकल्प हो सकते है।

फाफ डु प्लेसिस चले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की राह

बता दें, दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज ने खुद को मार्की खिलाड़ियों की सूची में रखते हुए 2 करोड़ के आधार मूल्य के साथ जारी IPL 2022 मेगा नीलामी में प्रवेश किया था। वैसे तो पहले से ही उम्मीद जताई जा रही थी कि वह बड़ी कीमत के साथ नीलामी में बिकेंगे, लेकिन जिस तरह टीमों के बीच उनको लेकर बोलियां लगाई जा रही थी, लग रहा था जैसे कोई युवा खिलाड़ी के लिए लोग आपस में लड़ रहे हो, जिसे देख फैंस हर्षोउल्लाहित हो उठे।

बता दें, फाफ डु प्लेसिस न केवल IPL  में, बल्कि दुनिया भर की विभिन्न टी-20 लीगों में हिस्सा लेते है। IPL के पिछले सीजन में उन्होंने CSK को चौथी बार IPL खिताब जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

लेकिन IPL 2022 से पहले फाफ डु प्लेसिस को CSK ने रिहा कर दिया था क्योंकि उन्होंने महान कप्तान एमएस धोनी, युवा स्टार रुतुराज गायकवाड़, स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और मोइन अली को बनाए रखने के लिए विकल्प चुना था। फाफ डु प्लेसिस ने अब तक कुल 100 IPL मैचों में 34.94 की औसत से 2935 रन बटोरे हैं।

यहां देखें ट्विटर ने फाफ डु प्लेसिस की बोली लगाने की कीमत पर क्या प्रतिक्रिया दी –

close whatsapp