टी-20 वर्ल्ड कप के लिए धोनी को भारतीय टीम का मेंटर बनाए जाने पर सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए गौतम गंभीर

महेंद्र सिंह धोनी को आगामी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का मेंटर बनाया गया है।

Advertisement

Gautam Gambhir and MS Dhoni. (Photo Source: Getty Images)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 8 सितंबर की शाम को जैसे ही आगामी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया तो उसमें टीम से ज्यादा जिस फैसले ने सुर्खियां बटोरी, वह पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को मेंटर बनाए जाने का फैसला है। धोनी जिन्होंने अगस्त 2020 में अचानक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया था, उनकी ही कप्तानी में भारतीय टीम ने अपनी आखिरी आईसीसी ट्रॉफी जीती थी।

Advertisement
Advertisement

अब एकबार फिर से एक मेंटर के तौर पर उनकी मौजूदगी ड्रेसिंग रूम में भारतीय टीम के खिलाड़ियों का हौसला जरूर बढ़ाने का काम करेगी। धोनी की खेल के प्रति समझ और तेज दिमाग का लाभ टीम को इस मेगा इवेंट के दौरान जरूर मिलेगा, वहीं कप्तान कोहली को भी एक ऐसा साथी मिल जाएगा जो उन्हें हर परिस्थिति में मदद या सही सलाह दे सकता है।

धोनी को मेंटर बनाए जाने के फैसले के बाद सभी भारतीय क्रिकेट फैंस को भी काफी खुशी हुई है। इस खबर के आने के बाद सोशल मीडिया पर लगातार धोनी का नाम ट्रेंड कर रहा है। उन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच साल 2019 में हुए वनडे वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में खेला था। हालांकि, इस बार वह एक अलग किरदार में टीम के साथ दिखाई देने वाले हैं।

गौतम गंभीर ने कई बार धोनी की आलोचना की

महेंद्र सिंह धोनी को टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम का मेंटर बनाए जाने के बाद जहां फैंस अपनी खुशी को सोशल मीडिया पर व्यक्त करते दिखाई दिए तो वहीं एक तबका इस दौरान पूर्व भारतीय ओपनिंग बल्लेबाज गौतम गंभीर को ट्रोल करते हुए भी नजर आया। दरअसल, इसके पीछे सबसे बड़ी वजह गंभीर का कई मौकों पर धोनी की खुले तौर पर आलोचना करना है और यह फैंस को पसंद नहीं आया है।

यहां पर देखिए धोनी को मेंटर बनाए जाने पर किस तरह गंभीर हुए ट्रोल:

Advertisement