टेस्ट और वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद डेविड वार्नर ने अपने तमाम फैंस को कहा- 'शुक्रिया' - क्रिकट्रैकर हिंदी

टेस्ट और वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद डेविड वार्नर ने अपने तमाम फैंस को कहा- ‘शुक्रिया’

डेविड वार्नर ने 112 टेस्ट मैच में 44 के ऊपर के औसत से 205 पारी में 8,786 रन बनाए हैं जिसमें 26 शतक और 37 अर्धशतक शामिल है। उनका टेस्ट में सर्वाधिक स्कोर 335* रन रहा है।

David Warner (Image Credit- Twitter X)
David Warner (Image Credit- Twitter X)

ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने पाकिस्तान के खिलाफ खेली जा चुकी तीन मैच की टेस्ट सीरीज के बाद अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट और वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। बता दें, डेविड वार्नर ने ऑस्ट्रेलिया की ओर से कई महत्वपूर्ण मुकाबलों में काफी अच्छी बल्लेबाजी की और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

यही नहीं सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच में भी उन्होंने दोनों पारी में 34 रन और 57 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई तीन मैच की टेस्ट सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया। डेविड वार्नर ने पहले ही इस बात की घोषणा कर दी थी कि वो अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। अंतिम टेस्ट मैच से पहले उन्होंने वनडे क्रिकेट से भी संन्यास लेने का ऐलान किया।

हालांकि अब उन्होंने अपने तमाम फैंस और टीम के साथियों के लिए एक शानदार संदेश लिखा है। डेविड वार्नर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी तस्वीर साझा की और उसके कैप्शन में लिखा कि, ‘दो चैप्टर खत्म हो चुके हैं और एक बचा है। मैं सभी को शुक्रिया कहना चाहूंगा। आप सभी से मैं बहुत ही प्यार करता हूं।’

यह रहा डेविड वार्नर का इंस्टाग्राम पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by David Warner (@davidwarner31)

डेविड वार्नर को दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में गिना जाता है। उन्होंने ऐसे कई रिकॉर्ड है जो बनाए हैं और तोड़े हैं। सिर्फ टेस्ट क्रिकेट में ही नहीं बल्कि वनडे और टी20 में भी उन्होंने अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भले ही डेविड वार्नर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो लेकिन उन्हें फ्रेंचाइजी लिए क्रिकेट में खेलते हुए देखा जाएगा।

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भी डेविड वार्नर ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और कई लोगों का अपनी बल्लेबाजी से दिल जीता था। बता दें, डेविड वार्नर ने 112 टेस्ट मैच में 44 के ऊपर के औसत से 205 पारी में 8,786 रन बनाए हैं जिसमें 26 शतक और 37 अर्धशतक शामिल है। उनका टेस्ट में सर्वाधिक स्कोर 335* रन रहा है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?