U19 वर्ल्ड कप 2024: युवा खिलाड़ियों के बीच मैदान पर जमकर हुई शब्दों की जंग, भारतीय कप्तान Uday Saharan ने बांग्लादेशी गेंदबाज की जमकर लगाई क्लास - क्रिकट्रैकर हिंदी

U19 वर्ल्ड कप 2024: युवा खिलाड़ियों के बीच मैदान पर जमकर हुई शब्दों की जंग, भारतीय कप्तान Uday Saharan ने बांग्लादेशी गेंदबाज की जमकर लगाई क्लास

इस मैच में भारतीय U19 टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 291 रन बनाए।

ICC U19 World Cup 2024 (Pic Source-Twitter)
ICC U19 World Cup 2024 (Pic Source-Twitter)

इस समय बांग्लादेश और भारत के बीच Bloemfontein में आईसीसी U19 वर्ल्ड कप 2024 का महत्वपूर्ण मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय U19 टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 291 रन बनाए।

हालांकि मुकाबले के दौरान भारत U19 टीम के कप्तान Uday Saharan और बांग्लादेश U19 के युवा गेंदबाज आरिफुल इस्लाम के बीच किसी चीज को लेकर काफी बहस हो गई। यह बहस इतनी ज्यादा बढ़ गई की ऑन-फील्ड अंपायर को इन दोनों को एक-दूसरे से दूर करना पड़ा। यह सब हुआ भारतीय U19 पारी के 25वें ओवर में।

यह भी पढ़े: Ranji Trophy 2024: हैदराबाद के लिए तिलक वर्मा ने जड़ा लगातार दूसरा शतक, इस बार सिक्किम है निशाने पर

फिलहाल मैच की बात की जाए भारतीय U19 की ओर से सलामी बल्लेबाज आदर्श सिंह ने जबरदस्त बल्लेबाजी की और 96 गेंद में छह चौकों की मदद से 76 रन बनाए। उन्होंने विरोधी टीम के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और लगातार कड़ा प्रहार किया।

आदर्श सिंह के अलावा टीम के कप्तान Uday Saharan ने 94 गेंद में चार चौकों की मदद से 64 रन बनाए। प्रियांशु मौर्य और अरावली अविनाश ने 23 रन- 23 रन का योगदान दिया। सचिन दास ने 26* रनों की बहुमूल्य पारी खेली।

बांग्लादेश U19 को यह मैच जीतने के लिए 50 ओवर में 255 रन बनाने होंगे

बता दें, बांग्लादेश U19 को यह मैच जीतने के लिए 50 ओवर में 255 रन बनाने होंगे। टीम की ओर से गेंदबाजी में Maruf Mridha ने कमाल का प्रदर्शन किया और आठ ओवर में 43 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए। फिल्हाल बांग्लादेश U19 ने इस मैच में बल्लेबाजी की शुरुआत कर ली है लेकिन उन्होंने अपने तीन महत्वपूर्ण विकेट 10 ओवर के भीतर ही गंवा दिए हैं।

फिलहाल भारतीय U19 टीम इस मैच में आगे है लेकिन बांग्लादेश को भी हल्के में नहीं लिया जा सकता है। यह दोनों ही टीमों का इस टूर्नामेंट में पहला मैच है। दोनों ही टीम में इस टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में जीत हासिल करना चाहेगी। अब देखना यह है कि कौन किस पर भारी पड़ता है?

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?