U19 World Cup: आयरलैंड ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड को इस टूर्नामेंट के अपने अंतिम मुकाबले में दी मात - क्रिकट्रैकर हिंदी

U19 World Cup: आयरलैंड ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड को इस टूर्नामेंट के अपने अंतिम मुकाबले में दी मात

आईसीसी U19 वर्ल्ड कप 2024 में आयरलैंड ने न्यूजीलैंड को DLS नियम के तहत 41 रनों से हराया।

Ireland U19 Team (Pic Source-X)
Ireland U19 Team (Pic Source-X)

आईसीसी U19 वर्ल्ड कप 2024 में आयरलैंड ने न्यूजीलैंड को DLS नियम के तहत 41 रनों से हराया। यह आयरलैंड का इस टूर्नामेंट में आखिरी मुकाबला था। बता दें, क्रिकेट के किसी भी स्तर में यह पहली बार है जब आयरलैंड ने न्यूजीलैंड को हराया है। इसी के साथ आईसीसी पुरुष U19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 के लिए भी आयरलैंड ने क्वालीफाई कर लिया है।

मैच की बात की जाए तो आयरलैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 267 रन बनाए। टीम की ओर से Gavin Roulston ने 103 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 82 रनों की बहुमूल्य पारी खेली जबकि Kian Hilton ने 91 गेंदों में सात चौकों की मदद से 72 रन बनाए।

रयान हंटर ने 24 रनों का योगदान दिया जबकि जॉर्डन नील ने 19 रनों की पारी खेली। न्यूजीलैंड U19 टीम की ओर से Ewald Schreudar ने सात ओवर में 46 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए जबकि मैट रो ने 10 ओवर में 49 रन देकर तीन विकेट झटके। कप्तान ऑस्कर जैक्सन ने एक विकेट अपने नाम किया।

आयरलैंड ने न्यूजीलैंड को हराकर रचा इतिहास

जवाब में न्यूजीलैंड टीम 32.1 ओवर में पांच विकेट खोकर 131 रन ही बना पाई इसके बाद बारिश ने इस मैच में खलल डाल दी। न्यूजीलैंड की ओर से जेम्स नेल्सन ने 64 गेंदों में दो चौकों की मदद से 35 रनों की पारी खेली जबकि Lachlan Stackpole ने 33* रन बनाए। रोबी फॉक्स ने 44 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 25 रनों का योगदान दिया।

आयरलैंड की ओर से ओलिवर राइली ने सात ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए जबकि Harry Dyer ने 1 विकेट झटका। यह आयरलैंड की न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली जीत है और आयरिश टीम के सभी खिलाड़ियों ने इस मैच में दमदार प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। न्यूजीलैंड टीम अपने इस प्रदर्शन से काफी निराश होगी। Kian Hilton को उनकी शानदार बल्लेबाजी की वजह से प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड से नवाजा गया।

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?