U19 चैंपियन हंगरगेकर पर लगा उम्र छिपाने का आरोप, धोखाधड़ी के मामले में BCCI करेगा जांच

IPL मेगा ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा राजवर्धन हंगरगेकर को खरीदा गया था।

Advertisement

Rajvardhan Hangargekar. (Photo by Matthew Lewis-ICC/ICC via Getty Images)

महाराष्ट्र के खेल और युवा विभाग के आयुक्त ओमप्रकाश बकोरिया ने आरोप लगाया है कि भारत के अंडर -19 विश्व कप स्टार राजवर्धन हंगरगेकर ने उम्र में हेराफेरी की है। रिपोर्टों के अनुसार, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को लिखे एक पत्र में, IAS अधिकारी ने क्रिकेटर के खिलाफ सबूत भी संलग्न किए हैं। मराठी प्रकाशन सामना के अनुसार, हंगरगेकर की वास्तविक आयु 21 वर्ष है।

Advertisement
Advertisement

टेरना पब्लिक स्कूल के छात्र हंगरगेकर ने आठवीं कक्षा में पढ़ने के दौरान, उनकी जन्म तिथि 10 जनवरी, 2001 से बदलकर 10 नवंबर, 2002 कर दी गई थी। इसी वजह से वो हाल ही में समाप्त हुए ICC अंडर-19 विश्व कप के लिए योग्य बन पाए।

सामना अखबार में छपी रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई को लिखे पत्र में ओमप्रकाश बकोरिया ने कहा कि धाराशिव के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) राहुल गुप्ता ने राजवर्धन हंगरगेकर की जन्मतिथि की पुष्टि की है। उनके अनुसार, राज्यवर्धन टेरना पब्लिक स्कूल, धाराशिव का छात्र है।

हाल ही में मेगा ऑक्शन में हंगरगेकर को CSK ने खरीदा था

एक सफल U19 विश्व कप अभियान के बाद, जहां उन्होंने छह मैच खेले और पांच विकेट लिए, हंगरगेकर को CSK ने IPL 2022 मेगा नीलामी में 1.5 करोड़ रुपये में खरीदा। भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भी दावा किया था कि हैंगरगेकर को मुख्य रूप से ऑक्शन में निशाना बनाया जाएगा, हालांकि अश्विन ने उनके अलावा किसी और U19 खिलाड़ी का नाम नहीं लिया था।

महाराष्ट्र के मराठवाड़ा के एक छोटे से शहर तुलजापुर में जन्मे हंगरगेकर ने विजय मर्चेंट ट्रॉफी के लिए महाराष्ट्र के अंडर -16 टीम में चुने जाने से पहले ऑफ स्पिन से तेज गेंदबाजी की ओर रुख किया। 2018 की शुरुआत में वह तेज गेंदबाज बने और उसके बाद से वह लगातार 130 किमी के रफ़्तार से गेंद डालने लगे थे।

सीनियर वर्ग में भी महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व करने के बाद, युवा तेज गेंदबाज का करियर अच्छी गति से चल रहा था। हालांकि, अगर उम्र की धोखाधड़ी के आरोप में अगर वह दोषी पाए जाते हैं तो उनके ऊपर बड़ी करवाई हो सकती है। और इस तरह की रिपोर्टों के साथ, इस बात की बहुत कम संभावना है कि वह आईपीएल में अपनी फ्रेंचाइजी को आसानी से ज्वाइन कर पायेंगे।

Advertisement