UAE T20 League: एंडी फ्लावर को अदानी ग्रुप ने गल्फ जाइंट्स का हेड कोच नियुक्त किया - क्रिकट्रैकर हिंदी

UAE T20 League: एंडी फ्लावर को अदानी ग्रुप ने गल्फ जाइंट्स का हेड कोच नियुक्त किया

एंडी फ्लावर जिंबाब्वे के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक है और उनके पास क्रिकेट का तीन दशक का अनुभव है: अदानी ग्रुप

Andy Flower (Photo by Nathan Stirk/Getty Images)
Andy Flower (Photo by Nathan Stirk/Getty Images)

अदानी ग्रुप ने इस साल मई महीने में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की प्रमुख टी-20 लीग में एक फ्रेंचाइजी को खरीदा था। अब उन्होंने इस बात की पुष्टि की है कि जिंबाब्वे के पूर्व क्रिकेटर एंडी फ्लावर को इस टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। बता दें, फ्लावर ने तमाम लीग्स और टूर्नामेंटों में कई टीमों को कोचिंग दी है। अदानी ग्रुप ने इस टूर्नामेंट में जिस टीम को खरीदा है उसका नाम है गल्फ जाइंट्स है।

एंडी फ्लावर ने इंग्लैंड टीम को भी कोचिंग दी है साथ ही उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) की फ्रेंचाइजी पेशावर जाल्मी (PZ) के लिए बल्लेबाजी कोच के रूप में काम किया है। IPL में उन्होंने पंजाब फ्रेंचाइजी के लिए सहायक कोच के पद में कार्य किया है। हाल ही में उन्होंने IPL में लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG), कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) में सेंट लूसिया किंग्स (SLK) और PSL में मुल्तान सुल्तान (MS) की टीम में मुख्य कोच के रूप में भूमिका अदा की है।

एंडी फ्लावर के पास क्रिकेट का काफी अनुभव है: अदानी ग्रुप

फ्लावर को टीम का मुख्य कोच बनाने के बाद, ग्रुप ने कहा कि, ‘एंडी फ्लावर जिंबाब्वे के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक है और उनके पास क्रिकेट का तीन दशक का अनुभव है। उन्होंने इससे पहले इंग्लैंड और अफगानिस्तान टीम को कोचिंग दी है। वह फ्रेंचाइजी क्रिकेट में IPL की पंजाब किंग्स (PBKS), अबू धाबी टी-10 में मराठा अरेबियंस (MA) और दिल्ली बुल्स (DB), PSL में मुल्तान सुल्तान (MS) और CPL में सेंट लूसिया किंग्स (SLK)के साथ काफी लंबे समय तक कार्य किया है।

फ्लावर ने कहा कि, ‘मुझे काफी खुशी हो रही है कि मैं अदानी ग्रुप के साथ जुड़ा हूं। कई लोगों को इस कंपनी की ताकत और बाकी चीजों के बारे में पता है। मुझे काफी खुशी हो रही है। ऐसे बड़े टूर्नामेंटों में भाग लेकर काफी अच्छा लगता है। एक लीडर होने के नाते हमें अपने खिलाड़ियों का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दुनिया के सामने रखना होता है और हम वैसा ही करने को तैयार हैं।

अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने जून में आधिकारिक तौर पर पुष्टि की थी कि इस लीग के मुकाबले 6 जनवरी से 12 फरवरी 2023 के बीच में खेले जाएंगे। 6 टीमों के बीच कुल 34 मुकाबले खेले जाएंगे।

close whatsapp