गेंद और बल्ला छोड़ चुके हैं अब Umesh Yadav, मंदिरों से ज्यादातर सामने आती है उनकी तस्वीरें
Umesh Yadav ने नागपंचमी के मौके पर एक खास पोस्ट किया है शेयर।
अद्यतन - Aug 9, 2024 4:36 pm

एक समय था जब Umesh Yadav टीम इंडिया के प्रमुख गेंदबाज थे, लेकिन फिर युवा खिलाड़ियों को मौका देने के चक्कर में इस खिलाड़ी की इंटरनेशनल क्रिकेट से छुट्टी कर दी गई। इस बीच अब ये रफ्तार का सौदागर मैदान पर कम और मंदिरों में ज्यादा नजर आता है, इसी कड़ी में उमेश कुछ ऐसी नई तस्वीरें सामने आई है।
धवन की तरह Umesh Yadav को किया गया टीम इंडिया से दूर
जिस तरह बल्लेबाज शिखर धवन की एक-एक कर टीम इंडिया के हर प्रारूप से छुट्टी हुई थी, वैसे ही कुछ Umesh Yadav के साथ भी हुआ है। जहां सबसे पहले उमेश को वनडे टीम से बाहर का रास्ता दिखाया गया और उन्होंने टीम इंडिया से आखिरी वनडे साल 2018 में खेला था। वहीं आखिरी बार वो भारतीय टीम से टी20 क्रिकेट 2022 में खेलते हुए नजर आए थे, तो भारत से उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच 2023 में खेला था ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ और उसके बाद उनका किसी भी प्रारूप के लिए टीम इंडिया में चयन नहीं हुआ।
Umesh Yadav मैदान पर कम और मंदिरों में ज्यादा नजर आते हैं
*Umesh Yadav ने नागपंचमी के मौके पर एक खास पोस्ट किया है शेयर।
*तस्वीर में वाइफ के साथ भगवान शिव की पूजा करता दिखा ये तेज गेंदबाज।
*समय-समय पर उमेश परिवार के साथ जाते रहते हैं Mahakaleshwar मंदिर।
*कई बार मंदिरों से जुड़े पोस्ट शेयर करता रहता है टीम इंडिया के खिलाड़ी।
ये पोस्ट शेयर किया है Umesh Yadav ने इंस्टाग्राम पर
वाइफ के साथ अलग-अलग मंदिर जाता रहता है ये खिलाड़ी
कैसा रहा टीम इंडिया के साथ सफर?
उमेश यादव ने काफी संघर्ष का सामना कर टीम इंडिया में अपनी जगह बनाई थी, साथ ही उन्होंने हर मौके को भुनाया भी था। टीम इंडिया से 57 टेस्ट मैच खेलने वाले उमेश ने 170 विकेट अपने नाम किए थे, तो 75 वनडे इंटरनेशनल खेल चुके उमेश ने इस प्रारूप में 106 विकेट लिए हैं और 9 टी20 इंटरनेशनल में उनके नाम 12 विकेट हैं। दूसरी ओर टीम इंडिया अब अगले महीने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेगी, जिसमें देखना अहम होगा की उमेश यादव का चयन होता है या नहीं।