‘Jammu Express’ की गेंदबाजी तो आपने कई बार देखी होगी, आज मलिक साहब का सूट-बूट में डांस भी देख लो
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में उमरान मलिक सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेल रहे हैं।
अद्यतन - May 3, 2024 6:52 pm

भारतीय टीम के बेहतरीन तेज गेंदबाज उमरान मलिक की एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है जिसमें देखा जा सकता है कि वो एक पार्टी में जमकर डांस कर रहे हैं। बता दें, उमरान मलिक को दुनिया के सबसे तेज गेंदबाजों में गिना जाता है।
इंडियन प्रीमियर लीग में भी उमरान मलिक ने अपनी छाप छोड़ी है। इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में उमरान मलिक सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेल रहे हैं। अभी तक इस सीजन में शानदार तेज गेंदबाज ने सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से इंपैक्ट खिलाड़ी के रूप में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच खेला था जिसमें उन्होंने एक ओवर में 15 रन दिए थे।
सोशल मीडिया पर उमरान मलिक की डांस की वीडियो जमकर वायरल हो रही है। यह वीडियो उमरान मलिक के दोस्त की शादी की है जिसमें वो अपने मित्र के साथ पंजाबी गाने में जमकर डांस कर रहे हैं। तमाम लोगों ने इस वीडियो में अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी दी।
यह रही वीडियो:
उमरान मलिक का निक नेम ‘जम्मू एक्सप्रेस’ है। उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में अपनी छाप छोड़ी थी। बता दें, उमरान मलिक ने इंडियन प्रीमियर लीग 2022 सीजन में 14 मैच में 22 विकेट झटके थे। हालांकि 2023 सीजन में तेज गेंदबाज अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे थे। उन्होंने 2023 संस्करण में 8 मैच में सिर्फ पांच विकेट हासिल किए थे।
उमरान मलिक भारतीय टीम की ओर से भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हिस्सा ले चुके हैं। उमरान मलिक ने भारत की ओर से 8 टी20 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 22.09 के औसत से 11 विकेट झटके हैं जबकि 10 वनडे मैच में उनके नाम 13 विकेट है। सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में काफी अच्छा रहा है और आने वाले मुकाबलों में उमरान मलिक को SRH टीम की प्लेइंग XI में खेलते हुए देखा जा सकता है। वो इस टीम का मजबूत पहलू है। फिलहाल टीम के बाकी गेंदबाज भी अपनी भूमिका काफी अच्छी तरह से निभा रहे हैं।