उमरान मलिक का सपना हुआ पूरा, आयरलैंड के खिलाफ मिला डेब्यू करने का मौका
भुवनेश्वर कुमार ने सौंपी उमरान मलिक को डेब्यू कैप।
अद्यतन - जून 26, 2022 9:28 अपराह्न
आईपीएल 2022 में अपनी रफ्तार से सुर्खियां बटोरने वाले तेज गेंदबाज उमरान मलिक का इंडिया के लिए खेलने का सपना पूरा हो गया है। आयरलैंड के खिलाफ डबलिन में खेले जा रहे पहले टी-20 मैच में वह इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने जा रहे हैं। मैच के शुरू होने से पहले ही उमरान को डेब्यू कैप सौंपी गई।
भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज और इस दौरे पर उपकप्तान की भूमिका निभा रहे भुवनेश्वर कुमार ने उमरान को डेब्यू कैप सौंपी। डेब्यू कैप मिलने के बाद बाद उमरान मलिक काफी खुश नजर आए। इसी के साथ उमरान टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले भारत के 98वें खिलाड़ी बने हैं।
इस बीच बीसीसीआई ने मलिक के कैप लेते हुए तस्वीरें साझा कीं। बीसीसीआई ने उनकी तस्वीरें पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा कि, “एक सपना सच होने वाला क्षण !! उमरान मलिक को बधाई, जो #TeamIndia के लिए अपना T20I डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।”
यहां देखिए बीसीसीआई का वो पोस्ट
A dream come true moment!!Congratulations to Umran Malik who is all set to make his T20I debut for #TeamIndia
He gets 🧢 No.98 #IREvIND pic.twitter.com/8JXXsRJFbW
— BCCI (@BCCI) June 26, 2022
उमरान मलिक हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए भी टीम इंडिया का हिस्सा थे, लेकिन वहां उन्हें एक भी मैच खेलना का मौका नहीं मिला। लेकिन उसके बाद से ही इस तरह के कयास लगाए जा रहे थे कि उन्हें आयरलैंड सीरीज में टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने का मौका मिल सकता है।
टॉस जीतकर भारत ने किया गेंदबाजी का फैसला
इस बीच, रोहित शर्मा, केएल राहुल और ऋषभ पंत जैसे वरिष्ठ खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में इस दौरे पर टीम इंडिया का नेतृत्व हार्दिक पांड्या कर रहे हैं। हार्दिक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।ऑलराउंडर दीपक हुड्डा, दक्षिण अफ्रीका सीरीज में बाहर रहने के बाद एक बार फिर टीम में वापस आ गए हैं, जबकि बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को भी प्लेइंग इलेवन में जगह मिली है।
उमरान मलिक के डेब्यू पर फैंस ने दिए कुछ ऐसे रिएक्शन
Congratulations #UmranMalik for team india debut 🇮🇳 #ultimategoal
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) June 26, 2022
Umran Malik making his India debut in the first T20I against Ireland – He got his cap from SRH teammate Bhuvneshwar Kumar.
Wishing you all the best, Jammu Express! pic.twitter.com/GwxolmaSoR
— Utkarsh / Cricket is love ❤ (@cricketfan__) June 26, 2022
The Feeling when you are a making your debut for India.
Best of luck #UmranMalik.. pic.twitter.com/DwAf6xRMUz— Mintanshu Gargotra (@mintanshu017) June 26, 2022
A dream come true moment!!Congratulations to Umran Malik who is all set to make his T20I debut for #TeamIndia
He gets 🧢 No.98 #IREvIND #UmranMalik pic.twitter.com/6vgwuLMHMf
— ZAHID GRAPHY (Follow Back) (@ZAHIDGRAPHY90) June 26, 2022
#UmranMalik Pakistan: hamare pass shoaib Akhtar he.India: hamare pass umran Malik he🇮🇳
— Shritej Jagtap (@shritejjagtap7) June 26, 2022
Congratulations to #UmranMalik for his debut 👏❤
— Sushant forever (@Sushant53187952) June 26, 2022
Jammu Express ♥️🔥🔥#UmranMalik Best wishes Hero…Chakk dae fatte 🇮🇳 pic.twitter.com/fmyQpISy8l
— Mohd Navi Alam Khan (@MohdNaviAlamKha) June 26, 2022
#UmranMalik naam to suna hi hoga #IREvIND #teamindia pic.twitter.com/35URjWzvhv
— M S Mukaddis Khan (@s_mukaddis) June 26, 2022
Credit goes to srh team management #UmranMalik
— msptweets (@lovelychowly_96) June 26, 2022
Just In| Pace sensation #UmranMalik set to make his debut for India.
He gets 🧢 No.98 pic.twitter.com/mjdWZmnumf— Shubhankar Mishra (@shubhankrmishra) June 26, 2022
Go well #UmranMalik !
Make it a Dream Debut— Bittuuu !! (@tharungstars) June 26, 2022