CWC 2023: केविन पीटरसन ने पुराने जख्मों को याद करते हुए विराट कोहली को लेकर इंग्लैंड को चेताया
विराट कोहली इस समय जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में शानदार फार्म में है।
अद्यतन - अक्टूबर 28, 2023 7:01 अपराह्न

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय जारी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में बेहद शानदार फार्म में है। रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम इंडिया ने अब तक इस टूर्नामेंट में खेले अपने सभी पांच में जीते हैं और उनका अगला बड़ा मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड के खिलाफ 29 अक्टूबर को लखनऊ में है।
इस IND vs ENG मुकाबले से पहले इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर केविन पीटरसन ने विराट कोहली (Virat Kohli) को लेकर एक ट्वीट किया है, जो इस समय वायरल हो रहा है। दरअसल, केविन पीटरसन ने विराट कोहली की बल्लेबाजी की नहीं बल्कि गेंदबाजी की तारीफ की है।
Virat Kohli इंग्लैंड के खिलाफ भी अपना शानदार फॉर्म जारी रखना चाहेंगे
आपको बता दें, भारत के बल्लेबाजी सुपरस्टार विराट कोहली इस समय जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में शानदार फार्म में है और उन्होंने मात्र पांच पारियों में 350 से अधिक रन बना लिए हैं। अब भारत के पूर्व कप्तान इंग्लैंड के खिलाफ अपने शानदार फार्म को जारी रखना चाहेंगे।
यहां पढ़िए: IND v ENG: फैंस को शायद देखने को नहीं मिलेगा भारत और इंग्लैंड का मैच! सामने आई बड़ी वजह
हालांकि, कोहली इस मैच से पहले गेंदबाजी का अभ्यास करते हुए नजर आए हैं और इसका कारण हार्दिक पांड्या का चोटिल होना है और उम्मीद की जा रही है कि वह इंग्लैंड के खिलाफ गेंदबाजी कर सकते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए केविन पीटरसन ने पहले से संघर्ष कर रही इंग्लैंड क्रिकेट टीम को चेतावनी जारी की है कि विराट कोहली जितने अच्छे बल्लेबाज है, वह उतने ही अच्छे गेंदबाज भी है।
वह पहले बल्लेबाज से कहीं बेहतर गेंदबाज थे: केविन पीटरसन
दरअसल, इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां 2011 में इंग्लैंड और भारत के बीच एक T20I मैच में केविन पीटरसन का सामना कोहली से हुआ था। इस मैच में पीटरसन को कोहली ने अपनी शानदार गेंद से स्टंप आउट किया था।
अब इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर ने इस गेंद को “अनप्लेएबल” करार दिया और कोहली की चतुर गेंदबाजी की तारीफ की। आपको बता दें, यह T20I में कोहली का पहला विकेट था। वहीं, पीटरसन ने कोहली के गेंदबाजी कौशल की सराहना की और कहा कि वह उस समय एक बल्लेबाज से बेहतर गेंदबाज थे।
He was a better bowler than batter then. Unplayable delivery! 🫣
— Kevin Pietersen🦏 (@KP24) October 28, 2023